
कार को स्टार्ट छोड़कर ग्राउंड में पैदल क्यों घूमा?, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 6 हजार का चालान
सीन गजब का था, साउथ की फिल्मों का युवाओं पर असर, बाबा ने कहा था, रील में न ढूंढे भविष्य
शिवपुरी शहर के मध्य स्थित पोली ग्राउंड में लोग पैदल घूमते हैं, और बच्चे खेलते हैं, उसने एक युवक अपनी स्टार्ट कार का गेट खोलकर उतरता है, और पैदल घूमने लगता है, जबकि कार उसके साथ घूम रही थी। वीडियो तो शानदार बनाया, लेकिन वो ट्रैफिक प्रभारी ने देख लिया। बस फिर क्या था, 6 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। पुलिस का जुर्माना चालान लेते हुए युवक को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो वो पूछ रहा हो, सीन कैसा था..?। इस तरह के सीन साउथ की फिल्मों में होते हैं, जिसमें या तो साउथ का हीरो या विलेन चलती गाडी से उतरकर अगला सीन देता है। युवाओं में साउथ की फिल्मों का असर नजर आ रहा है।
यातायात पुलिस थाना प्रभारी निरी. रणवीर यादव ने बताया कि जब वीडियो की पड़ताल की गई तो युवक जिसका नाम प्रदीप रावत पुत्र श महेश रावत निवासी पड़ौरा सड़क शिवपुरी होना पाया गया। उक्त व्यक्ति वीडियो मे अपनी कार क्रमांक MP07AF5977 से पोलो ग्राउंड खेल मैदान में स्टंट कर रहा था, जिसके बाद आज उसे थाना यातायात पर बुलाकर उसका खतरनाक रूप से वाहन चलाना एवं बिना अनुमति स्टंट करने की धाराओं के उल्लंघन में ₹6000 का चालान किया गया एवं भविष्य के लिए चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने की हिदायत दी गई।।







