
चोरी रोकने में नाकाम बिजली कंपनी हर रोज सुबह 4 बजे उनकी भी लाइट काट रही, जो हर महीने जमा कर रहे बिल
शहर में अलसुबह से 8 घंटे की अघोषित बिजली कटौती होने से स्कूल जाने वाले बच्चे व महिलाएं परेशान, घर के काम हो रहे लेट
शिवपुरी।बिजली चोरी रोकने में नाकाम बिजली कंपनी अब शहर के कई इलाकों में अलसुबह 4 बजे ट्रांसफार्मर से कट आउट खींचकर लाइट काट रही है। हर रोज सुबह 8 घंटे की इस अघोषित कटौती की वजह यह बताते हैं कि कुछ लोग चोरी की बिजली का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने की बजाए कंपनी उन उपभोक्ताओं को भी परेशान कर रही है, जो हर महीने 2 से 4 हजार रुपए का बिल जमा कर।रहे हैं।
यूं तो शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हैं, लेकिन उनके ही प्रभार वाले जिला मुख्यालय पर जनता की सुबह घर के अंदर अंधेरे में हो रही है। यह अघोषित कटौती बिजली कंपनी के अधिकारियों के कहने पर कर्मचारी कटा- आउट खींच कर ले जाते हैं। सुबह 4 बजे से बिजली गुल होने से सर्दी के मौसम में घर के अंदर अंधेरा होने से स्कूली बच्चे एवं महिलाएं अधिक परेशान हैं, क्योंकि उनके काम दोपहर 12 बजे लाइट आने के बाद शुरू हो पाते हैं।
शक्तिपुरम खुडा एवं सर्किट हाउस के पास एक बड़े रिहायशी इलाके में आज SD न्यूजनने जाकर देखा और लोगों से बात की तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी की वजह से सुबह खिड़की दरवाजे खोल नहीं सकते हैं, और घर के अंदर बिजली न होने से मोमबत्ती या मोबाइल टॉर्च की धीमी रोशनी में ही बच्चों के लिए पानी गर्म करने से लेकर उनके लिए चाय-नाश्ता आदि बनाने में बहुत परेशानी होती है। परेशान लोगों का कहना है कि जो लोग हर महीने भारी भरकम राशि के दिए जाने वाले बिजली के बिल जमा कर रहे हैं, उनको भी लाइट चुराने वालों के साथ सजा दिया जाना पूरी तरह से गलत है। हमारे जिले के प्रभारी मंत्री को इस दिशा में पहल करणी चाहिए, क्योंकि यह शहर उनके राजनीतिक आका का संसदीय क्षेत्र है।

अघोषित 8 घंटे की बिजली कटौती से परेशान कॉलोनीवासी







1 thought on “चोरी रोकने में नाकाम बिजली कंपनी हर रोज सुबह 4 बजे उनकी भी लाइट काट रही, जो हर महीने जमा कर रहे बिल”