
दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी दबोचे, सभी आसपास के गांव के निकले
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना में 4 दिन पहले एक दंपत्ति को बंधक बनाकर और मारपीट कर बदमाश लाखों का जेवर लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने करेरा एसडीओपी (आईपीएस) आयुष जाखड़ के नेतृत्व में टीम ने वारदात करने वाले दो आरोपियों को दबोच कर लूट का माल सहित 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस सहित कार भी जब्त कर ली है।
गौरतलब है कि बीते 30-31 अक्टूबर की रात खनियाधाना निवासी प्रकाशचंद्र जैन और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर और उनके साथ मारपीट करके सोने/चांदी के जेवर लूट कर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में करेरा एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस ने जब। मामले की पतारसी की, तो बदमाश बहुत दूर के नहीं, बल्कि आसपास के गांव के ही निकले। जिनमें से दो बदमाश गोलू वंशकार निवासी छोटी मुहरी, संजीव उर्फ संजू लोधी नि. चमरौआ को आज उस समय दबोच लिया, जब वो कार से खनियाधाना में लूट का माल बेचने आए थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में उनके साथ सीमित लोधी, जयदेव लोधी व पंकज वाल्मीक निवासीगण चमरौआ भी शामिल रहे। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी राठौड़ ने इस मामले का खुलासा किया।
पोहरी रोड पर प्लॉट विवाद में चली लाठियां
शिवपुरी शहर के पोहरी रोड पर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने आज दोपहर 2 बजे एक प्लॉट के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लट्ठ चले। इस संघर्ष में दोनों तरफ के लोगों को चोट आई है। बताते हैं कि पंप के सामने एक प्लॉट पर विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त प्लॉट दूसरे को दिलाने के लिए लगभग दो दर्जन युवक आए थे। दोनों पक्षों। ने विवाद के बाद जख्मी हुए लोगों को कोतवाली के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

लूट को ट्रेस करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एसपी राठौड़







1 thought on “दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी दबोचे, सभी आसपास के गांव के निकले”