
गुना की भाजपा सूची 26 पदाधिकारियों में से 11 सिंधिया समर्थक, शिवपुरी की सूची में क्या होगा?
सभी जिलों में घोषित हो गए पदाधिकारी, शिवपुरी के नेताओं में सस्पेंस बरकरार, जल्द घोषित होने की आस
शिवपुरी।भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी आस-पडोस के।जिलों में घोषित हो गई, लेकिन शिवपुरी की सूची अभी तक फाइनल नहीं हो पाई। बीते शुक्रवार की रात गुना की घोषित हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी में 26 पदाधिकारियों में से 11 सिंधिया समर्थक है, यानि 40 प्रतिशत एकतरफा, बाकी में विधायकगण व संगठन के लोगों को जगह मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवपुरी की सूची में यह प्रतिशत कितना रहने वाला है।
शिवपुरी जिले की भाजपा कार्यकारिणी पिछले एक माह से अटकी हुई है, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने पहले बताया था कि दीपावली के आसपास कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी, लेकिन अब दीवाली को निकले हुए 10 दिन हो गए, परन्तु अभी तक सूची घोषित नहीं हुई। जबकि स्थानीय नेताओं के अलावा आमजन भी यह जानने के लिए उत्सुक है कि किसका नाम जुड़ता है, और किसका कटेगा। क्योंकि कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं की वजह से भाजपा में भीड़ अधिक हो गई, तथा हर कोई पार्टी त्याग का प्रतिफल पदाधिकारी बनाकर चाहता है। उधर भीड़ बढ़ने से पुराने भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी चिंतित हैं, क्योंकि बरसों से फर्श उठाने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि अपना भी सितारा चमकेगा, लेकिन अब पार्टी में बहुत सारे सितारे आ गए, जो चमकना चाहते हैं।
गुना में घोषित हुई 26 सदस्यीय कार्यकारिणी में से 11 पदाधिकारी सिंधिया समर्थक हैं, यानि सूची में 40 फीसदी कब्जा सिंधिया के।लोगों का हो गया। शिवपुरी में तो यह प्रतिशत और भी बढ़ सकता है, क्योंकि जिलाध्यक्ष और भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने में सिंधिया समर्थक बाजी मार गए, तथा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता मुंह ताकते रह गए। हालांकि पिछली बार जो नेता अपना मुंह बंद किए हुए थे, उनका नंबर यदि इस बार नहीं लगा, तो वो मुंह जरूर खोलेंगे।

भाजपा का अधूरा कार्यालय, लेकिन सूची पूरी आएगी






