November 14, 2025
कॉलेज छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को दबोचा, तिकोनिया पार्क के पास लटकी मिली थी लाश

भाजपा की जिला कार्यकारिणी अब बिहार चुनाव के बाद घोषित होने की संभावना
चर्चा यह भी सरगर्म: कार्यकारिणी भाजपा की होगी या फिर केंद्रीय मंत्री की..!

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई, लेकिन शिवपुरी की सूची अटक गई। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि बिहार चुनाव के बाद सूची घोषित हो सकती है। शिवपुरी की सूची का इसलिए भी इंतजार है , क्योंकि यह देखना दिलचस्प होगा कि सूची भाजपा की होगी या फिर केंद्रीय मंत्री की होगी..?
पहले यह कहा जा रहा था कि नवरात्रि के दौरान भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी, लेकिन दशहरा भी निकल गया, परन्तु सूची नहीं आई। नेताजी ने बिहार चुनाव के बाद कार्यकारिणी घोषित होने की बात ऐसे कही, मानो शिवपुरी की सूची का असर बिहार चुनाव पर पड़ने वाला हो। इस सूची का इंतजार भाजपा नेताओं के अलावा आमजन को भी इसलिए है, क्योंकि पिछले समय में कुछ ऐसे निर्णय पार्टी स्तर पर लिए गए, जिससे भाजपा के पुराने नेताओं में निराशा छा गई थी।
गौरतलब है कि जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा हो रही थी, तो शिवपुरी के कई भाजपा नेता आशान्वित थे, लेकिन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सिंधियानिष्ठ आकाश शर्मा को नियुक्त कर दिया गया। जबकि इससे पूर्व जो भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बने, वो बरसों पुराने भाजपा नेता रहे, लेकिन सिंधिया के नजदीकी होने की वजह से पार्षद के बाद सीधे ही प्रदेश उपाध्यक्ष की कुर्सी मिल गई। ऐसा ही कुछ भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्णय पर भी हुआ, पुराने भाजपा नेता इंतजार करते रहे, और सिंधियनिष्ठ जसमंत जाटव विराजमान हो गए। इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर जब सिंधिया के नजदीकी काबिज हो गए, तो फिर यह चर्चा भी चल निकली कि कार्यकारिणी भले ही भाजपा की होगी, लेकिन उसने नाम केंद्रीय मंत्री के नजदीकियों के अधिक होंगे। यही वजह है कि शिवपुरी की कार्यकरिणी का सभी को इंतजार है।

आयातित भीड़ भी परेशान, पुराने चिंतित

भाजपा में आयातित होकर आए सैकड़ों लोगों की भीड़ भी इस दल में आकर खुश नहीं है। एक ऐसे ही नेता का दर्द भी बीते रोज छलक आया था। चूंकि जिस नेता के साथ वो आए, उसके नजदीकी चंद लोग ही सरकारी विभागों में नेतागीरी कर रहे हैं, बाकी अब नाम के।लिए और भीड़ बढ़ाने में उपयोग किए जा रहे हैं। उधर पुराने भाजपा नेता भी भीड़ बढ़ने से चिंतित हैं, क्योंकि उनका नंबर आने से पहले सिंधियानिष्ठ नंबर मार जाते।हैं। इसमें महत्वपूर्ण और रोचक बात यह है कि सिंधिया के आसपास जो लोग हैं, वो यदि अपने परिवार का ही वोट दिलवा दें, तो बड़ी बात होगी।

बोले जिलाध्यक्ष: दीवाली से पहले या बाद में

शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी भी तैयार है, और उसकी घोषणा दिवाली से पहले या उसके बाद हो सकती है। बिहार चुनाव से पहले ही घोषित हो जाएगी।
जसमंत जाटव, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा की जिला कार्यकारिणी अब बिहार चुनाव के बाद घोषित होने की संभावना

  “राष्ट्र पहले, राजनीति बाद में!”

1 thought on “भाजपा की जिला कार्यकारिणी अब बिहार चुनाव के बाद घोषित होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page