September 30, 2025
जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, 17 घायल

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, 17 घायल लाश रखकर किया चक्काजाम, 12 आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में शुक्रवार की देर शाम जमीनी विवाद पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने लाश रखकर चक्काजाम किया, तब पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
शुक्रवार की शाम 4 बजे खिरिया गांव के इंद्रपाल अपने पिता ब्रजभान यादव और सालिग्राम यादव के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी बीचजब वो महेश सेन के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी पुराने विवाद के चलते महेश सेन और नीरज यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी ब्रजभान के सिर में लगी। इसके बाद दोनोपक्ष के लोगl लाठी-कुल्हाड़ी लेकर आए और खूनी संघर्ष शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 10 लोग घायल हो गए।
इस संघर्ष में घायल हुए लोगों को खनियाधाना अस्पताल ले जाया गया। जहां पर ब्रजभान की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों का इलाज शुरू किया गया। ब्रजभान की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन वो लोग मामला दर्ज करने की बात पर आड़े थे। पुलिस ने जब 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, तब जाम खुल सका।

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, 17 घायल

शव रखकर चक्काजाम करते ग्रामीण

1 thought on “जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, 17 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page