September 30, 2025
खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, पेट में दिए जख्म

खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, पेट में दिए जख्म आदमखोर हुए तेंदुए तो फिर मुश्किल हो जाएगा ग्रामीणों का रहना, जंगल में बढ़ी तेंदुओं की आबादी

शिवपुरी। खेत पर काम कर रहे एक किसान पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के चिल्लाने पर उसका भाई वहां आ गया, जिसके चलते तेंदुआ भाग गया। लेकिन जाते-जाते वो किसान के पेट में जख्म दे गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि तेंदुआ आदमखोर हो गया, तो फिर लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा।
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुरा महोबा निवासी धीरज कुशवाह आज सुबह अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। एकाएक तेंदुए के हमले से धीरज बुरी तरह डर गया, और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पास ही खेत में काम कर रहा, उसका भाई लाठी लेकर तेंदुए की तरफ भागा और जोर से शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ धीरज को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। इस हमले में धीरज के पेट में तेंदुए द्वारा दिए गए गहरे जख्म स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
तेंदुए के हमले से घायल धीरज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्ञात रहे कि शिवपुरी के जंगलों में तेंदुओं की भरमार हो गई है, जिसके चलते वो अक्सर रिहायशी इलाकों में ना केवल नजर आने लगे, बल्कि कई बार पालतू मवेशियों को भी अपना शिकार बना चुके हैं। इस दौरान अभी तक चार बार तेंदुए ग्रामीणों पर भी हमला कर चुके हैं। यदि इन हमलावर तेंदुओं में से कोई तेंदुआ आदमखोर हो गया, तो फिर जिले।में इंसानी जिंदगियों के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो जाएगा। क्योंकि बारिश में पहले से ही मगरमच्छ घरों के आसपास घूमते रहते हैं।

खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, पेट में दिए जख्म

तेंदुए के हमले से घायल धीरज

1 thought on “खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, पेट में दिए जख्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page