
खाद का कट्टा 1350 की जगह 1800 रुपए में बेच रहे दुकानदार की दुकान सीलछापामार टीम के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों ने बंद किए अपने शटर
शिवपुरी। जिले के कोलारस विकासखंड में चल रही खाद की कालाबाजारी उस समय सामने आई, जब एक दुकानदार 1350 रुपए का डीएपी खाद का कट्टा 1800 रुपए में बेचते मिला। शिकायत मिलते ही एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने जांच के लिए टीम भेजी। टीम ने दुकान को सील कर दिया। इस दौरान आसपास के दुकानदार अपनी शटर बंद करके भाग गए।
कोलारस के ग्राम खरई में नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव और कृषि विभाग के एसडीओ पवन दुबे की टीम पहुंच गई। टीम के आने की सूचना पहले से मिल जाने से आसपास के दुकानदार अपनी दुकान बंद के गए थे। यहां एक दुकान जय मां शिवशक्ति ट्रेडर्स के संचालक जयेंद्र धाकड़ की दुकान खुली मिल। गई। दुकानदार बहाने बनाकर दुकान बंद करने की फिराक में रहा। इसी बीच नायब तहसीलदार ने दुकान सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद दुकान सील कर दी।
ज्ञात रहे कि कोलारस में सबसे अधिक किसानों ने खाद न मिलने की वजह से कई बार चक्काजाम कर दिया। एक तरफ जहां किसानों को खाद नहीं मिल रही थी, वहीं दूसरी ओर खाद ब्लैक में बेची जा रही है।

ब्लेक में खाद ने बेच रहे दुकानदार की दुकान सील करती प्रशासनिक टीम







1 thought on “खाद का कट्टा 1350 की जगह 1800 रुपए में बेच रहे दुकानदार की दुकान सील”