April 21, 2026
विधायक वर्सेस आईपीएस वॉर में एसोसिएशन ने जारी किया प्रेस नोट, दिया किसी को नहीं, बोले: सीएम से मिलने की तैयारी

विधायक वर्सेस आईपीएस वॉर में एसोसिएशन ने जारी किया प्रेस नोट, दिया किसी को नहीं, बोले: सीएम से मिलने की तैयारी

वीडियो की नौटंकी पुलिस पर पड़ी भारी, किया था हीरो बनने के लिए, सुननी पड़ रहीं उल्टी सीधी बातें, एसोसिएशन ने दी हिम्मत
दो दिन तक पुलिस को कॉपरेट करने वाले विधायक का पिता वीडियो देखकर जागा, तो भूल गए कि पीछे कमल का फूल है
प्रदेश हो नहीं देश भर में वायरल हुई वीडियो ने छवि दोनों की बिगाड़ी, विधानसभा वॉर बना विधायक वर्सेस आईपीएस

शिवपुरी से सैमुअल दास:::
आईपीएस की परीक्षा पास करके करेरा में एसडीओपी का प्रभार संभाल रहे आयुष जाखड़ और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बीच चल रहा वॉर देश भर में चर्चित हो गया। हर दिन आ रहे अलग-अलग बयानों के बीच मंगलवार को आईपीएस एसोसिएशन का एक प्रेस नोट जारी हुआ, जो न तो मुख्यमंत्री के नाम था, और न ही प्रमुख सचिव के नाम। इस प्रेस नोट पर इमीजेट (तत्काल) लिखा हुआ है। यानि यह प्रेस नोट विधायक वर्सेस आईपीएस के बीच चल रही खबरों के बीच यह बताने के लिए जारी किया गया कि एसोसिएशन आपके साथ है। इसमें विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी लिखा है, तो यह मांग किससे की जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारी ने चर्चा में बताया कि इस मामले में एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।
क्या जरूरत थी वीडियो वाली नौटंकी की..?
यदि आपको याद हो कि एक्सीडेंट के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रभारी यानि टीआई एफआईआर दर्ज करने में संकोच कर रहे थे, तो मैने एसपी से कहकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। ज्ञात रहे कि करेरा टीआई ने जान बुझकर पहले अज्ञात में और फिर नामजद एफआईआर दर्ज की। चूंकि इस तरह की अन्य घटनाओं को जोड़कर जब सोशल मीडिया ने खबरें चलाईं तो मामला देश भर में चर्चित हो गया।
इसके बाद थाने में आईपीएस के सामने हाथ बांधे खड़ा विधायक पुत्र एवं जुलूस का वीडियो वायरल करवाया गया। जब प्रीतम लोधी ने अपने बेटे का यह हाल देखा, तो फिर अगली सुबह ही आईपीएस के खिलाफ एक अनर्गल बयान का वीडियो बनवाकर वायरल करवा दिया। वो वीडियो जब वायरल हुआ तो प्रीतम लोधी ने और भी इसी तरह के अनर्गल बयान, जैसे- बंगले में गोबर भर देने, जैसी बातों के वीडियो वायरल करवाए।

महंगी पड़ रही माला::

शिवपुरी की करेरा विधानसभा क्षेत्र पुलिस के कुछ मामलों से चर्चित बना हुआ है। धमकी देने वालों ने वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस दौरान शिवपुरी कलेक्ट्रेट में टीआई मुर्दाबाद के नारे वकीलों ने लगाए, तो करेरा में उन्हीं टीआई ने अपने साथ आईपीएस को माला पहनवाई। टीआई की माला उन्हें इतनी भारी पड़ेगी, यह उन्होंने भी नहीं सोचा था।

प्रदेश की राजनीति भी दो धड़ों में

मध्यप्रदेश में वर्तमान की राजनीति कई धड़ों में नजर आ रही है। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी तो वैसे सभी गुटों के साथ हैं, लेकिन सीएम के नजदीकियों में से हैं। ऐसे में आईपीएस एसोसिएशन प्रेस नोट जारी करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी, या फिर सीएम उन्हें समय देंगे..यह आने वाला समय ही बताएगा..?

विधायक वर्सेस आईपीएस वॉर में एसोसिएशन ने जारी किया प्रेस नोट, दिया किसी को नहीं, बोले: सीएम से मिलने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page