February 4, 2026
img-20250120-wa00178798283520088346903.jpg

शिवपुरी शहर में ध्वस्त पड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव ने सोमवार को स्कूली बच्चों को साथ लेकर आमजन को जागरूक किया। बाइक पर सवार तीन लोगों को वो तख्ती दिखाई, जिस पर लिखा था कि तीन सवारी न बैठें। साथ ही बाजार में सड़क तक सामान फैलाए बैठे दुकानदारों ने भी अपनी गलती मानी। ट्रैफिक प्रभारी ने दुकानदारों को हिदायत दी कि आज मैं समझा रहा हूं, फिर सामान जब्त करूंगा।

यातायात पुलिस द्वारा आज उत्कृष्ट छात्रावास टीवी टावर एवं जनजातीय छात्रावास विवेकानंद कॉलोनी के 70 छात्रों एवं शिक्षकों के साथ अस्पताल चौराहे से माधव चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें ठेले वाले, दुकानदार, सड़क पर बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को समझाइए दी गई। आए दिन देखा जाता है कि ठेले वाले सड़क पर ठेला खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति बनती है, दुकानदार अपना सामान सड़क पर रखता है जिससे भी जाम की स्थिति बनती है, वाहन चालक जो बेतरतीब वाहन को सड़क पर पार्क कर देता हैं उससे भी यातायात व्यवस्था बिगड़ती है आज इन सभी को पुलिस एवं बच्चों के द्वारा समझाइश दी गई कि वे अपना ठेला सड़क पर ना लगाए, सड़क पर सामान ना रखें एवं अपने वाहन को वाहन पार्किंग में ही खड़ा करें। इस दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव,सूबेदार नीतू अवस्थी,कल्पना राजजादा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ एवं आरसी दिवाकर छात्रावास अधीक्षक उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page