शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बेहराबदा के मंदिर में पुजारी को गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर चाय पीने को बुलाया। जब पुजारी चाय पीने के लिए पहुंचे पुजारी के। सिर में कुल्हाड़ी मारकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर कर दिया।
ग्राम बेहरावदा में स्थित मंदिर में पिछले 7 साल से पूजा-पाठ करने वाले पुजारी वीरेंद्र शर्मा (40) को गांव के ही कन्हैया यादव ने अपने घर पर चाय पिलाने को बुलाया। पुजारी जब कन्हैया के घर पहुंचे तो ना जाने किस बात पर विवाद हुआ कि कन्हैया ने पुजारी के सिर में कुल्हाड़ी मारकर जान लेने का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में।पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला तो कन्हैया के खिलाफ दर्ज कर लिया, लेकिन पुजारी पर जानलेवा हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।







