
शिवपुरी। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार-शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। जिसमें एक कार चालक तथा दूसरा बाइक सवार युवक है।
शनिवार की दोपहर गुना से शिवपुरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गुजारी नदी पर बने पुलिया में जा टकराई। कार इतनी रफ्तार में थी पुलिया से टक्कर होते ही उसके।एयरबैग खुल गए, लेकिन कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह राणा निवासी हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।
दूसरा सड़क हादसा शुक्रवार की रात देहरदा गांव के पास ओवरब्रिज पर हुआ। जहां बाइक सवार तीन युवक शिवपुरी से मेला देखकर लौटते समय टॉयलेट के लिए पुल पर रुके। बदरवास की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले विश्ववीर ओझा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी।मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात ढाई बजे हुआ, जब युवक टायलेट के लिए बाइक से उतर कर जा रहा था।
