February 4, 2026
यूजीसी के विरोध में शिवपुरी बंद रहा सफल, बजट देख रहे भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे, बंद करवानी पड़ी स्क्रीन

यूजीसी के विरोध में शिवपुरी बंद रहा सफल, बजट देख रहे भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे, बंद करवानी पड़ी स्क्रीन
शिवपुरी व करेरा में केंद्र सरकार का बजट देखने के लिए भाजपा नेताओं ने चौराहों पर लगवाई स्क्रीन, यूजीसी विरोध में फ़िंकी कुर्सियां

शिवपुरी। यूजीसी के विरोध के रविवार को शिवपुरी बंद सफल रहा, तथा विरोध करने वालों ने चौराहे पर धरना भी दिया। इसी बीच उनके धरना स्थल माधव चौक पर ही जब भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के बजट को देखने के लिए टेंट लगवाकर एलईडी स्क्रीन लगवाई, तो विरोध करने वालों का गुस्सा फट पड़ा। बस फिर क्या था, वो काले झंडे लेकर भाजपा के बजट वाले मंच पर चढ़ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने स्क्रीन बंद करवा दी थी। कुछ ऐसे ही हालात करेरा में बने, तथा यहां कुर्सियां तक फिकी तो भाजपा नेता कोना पकड़े रहे।
यूजीसी का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने पहले ही 1 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया था। जिसके चलते आज सुबह से शिवपुरी का बाजार भी बंद था। इस दौरान विरोधी टीम के लोग माधव चौक पर शिवपुरी टॉकीज के सामने धरने पर बैठे हुए थे। चूंकि आज केंद्र सरकार का बजट भी घोषित होना था, इसलिए सुबह 11 बजे उसी धरना स्थल के पास एक टेंट और मंच लगाकर एलईडी स्क्रीन पर बजट देखने की तैयारी कर ली गई। इस दौरान चौराहे पर नपाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता वहां कुर्सियों पर विराजमान होकर बजट देखने लगे। चूंकि यूजीसी का विरोध करने वाले केंद्र सरकार के भी खिलाफ हैं, इसलिए जब उन्होंने धरना स्थल के पास बजट कार्यक्रम देखा, तो वो खुद को रोक नहीं पाए, तथा काले झंडे लेकर मंच पर चढ़ गए तथा स्क्रीन के सामने खड़े हो गए। चौराहे पर हो रहे इस हंगामे को देखते हुए कुछ देर के लिए बजट दिखा रही स्क्रीन को बंद करवा दिया गया।
उधर करेरा में पुलिस सहायता केंद्र के पास भी केंद्र सरकार के बजट को देखने के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाई थी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रणवीर यादव भी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ही यूजीसी का विरोध करने वाली टीम आ गई, और जमकर हंगामा करते हुए कुर्सियां तक फेंकी गईं। इस दौरान भाजपा नेता कोना पकड़े रहे। करेरा सहित जिले की अन्य तहसीलों में बाजार बंद रहा।

यूजीसी के विरोध में शिवपुरी बंद रहा सफल, बजट देख रहे भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे, बंद करवानी पड़ी स्क्रीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page