February 27, 2026
तुम्ही ने दर्द दिया है, तुम्ही दवा देना: इस पुराने प्रसिद्ध गीत की तर्ज पर शिवपुरी में लग रहा मेगा स्वास्थ्य कैंप

तुम्ही ने दर्द दिया है, तुम्ही दवा देना: इस पुराने प्रसिद्ध गीत की तर्ज पर शिवपुरी में लग रहा मेगा स्वास्थ्य कैंप
तीन दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर आज जिला अस्पताल से शुरू, 17 से 24 मार्च तक देश के बड़े डॉक्टर करेंगे निःशुल्क इलाज

शिवपुरी।जिला अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया, जिसमें आने वाले मरीजों की विभिन्न जांच करने में जिले का स्वास्थ्य अमला जुटा रहा। तीन दिवसीय स्क्रीनिंग कैंप में सभी तरह के मरीजों की जांच की जाकर उनकी बीमारी को ढूँढा जाएगा। इसके बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में लगने वाले वृहद मेगा मेडिकल कैंप में 17 से 24 मार्च तक देश के महानगरों से आने वाले बड़े डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार करने के अलावा ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। यह मेगा मेडिकल कैंप रोटरी इंटरनेशनल क्लब एवं माधवराव सिंधिया मेडिकल मिशन के सहयोग से लगाया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन एवं जिले का पूरा स्वास्थ्य अमला झोंक दिया गया है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि निशुल्क होने वाले आँखों के ऑपरेशन भी न करने की सलाह उस संस्था को दी गई है, ताकि लाभान्वित मरीजों का आंकड़ा कम न रह जाए।
शिवपुरी शहर की यदि बात करें तो यहां पर जनता को लाभ देने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट सिंध जलावर्धन योजना एवं सीवर प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए थे। यह दोनों प्रोजेक्ट दो साल में पूरे होने थे, लेकिन इनके नाम पर शहर को खोदकर 11 साल तक छोड़ दिया गया। प्रोजेक्ट रुकते, फिर उन्हें चालू कराने का श्रेय लेकर जश्न मनाया जाता, बावजूद इसके यह अभी तक पूरे नहीं हो पाए। यह दोनों प्रोजेक्ट अधिकारियों व कुछ जनप्रतिनिधियों लिए चारागाह बन गए। शहर की जनता बरसों तक धूल फांक कर श्वांस और अस्थमा की मरीज बन गई। ऊबड़- खाबड़ सड़कों की वजह से लोगों को सर्वाइकल दर्द के अलावा हड्डियां टूटने से लेकर अन्य शारीरिक बीमारियां मिलती गईं। सिंधा का पानी तो टूटी फूटी लाइनों से लीक हो रहा है, लेकिन सीवर प्रोजेक्ट तो पूरी तरह फैल है।

भरत के डंडे से ठीक होने उमड़ रही भीड़:

शिवपुरी शहर की बदहाल सड़कों ने इतना दर्द दिया कि पहले दर्द वाली जगह पर उंगली से तेल लगाकर ठीक करने वाले भरत अग्रवाल भी अब डंडे से सर्वाइकल दर्द ठीक कर रहे हैं। उनसे इलाज करवाने के लिए भी सैकड़ों की भीड़ हर दिन लगती है।

तुम्ही ने दर्द दिया है, तुम्ही दवा देना: इस पुराने प्रसिद्ध गीत की तर्ज पर शिवपुरी में लग रहा मेगा स्वास्थ्य कैंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page