March 22, 2026
ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बन रहा परेशानी, रन्नौद में आरक्षक से मारपीट

ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बन रहा परेशानी, रन्नौद में आरक्षक से मारपीट
पुलिस को पूरा करना है टारगेट, हेलमेट पहनने को तैयार नहीं बाइक सवार, कर्बला मोड़ पर भी चेकिंग प्वाइंट लग रहा

शिवपुरी पुलिस शहर सहित जिले की जनता को ट्रैफिक नियम सिखाने की कवायद अब विवाद में तब्दील होती जा रही है। अभी करेरा विधायक के भाई का मामला शांत हुआ भी नहीं था कि शनिवार को रन्नौद में बिना हेलमेट चालान काटने पर पुलिस आरक्षक और बाइक सवार के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का आरोप भी आरक्षक पर लगाया जाकर चक्काजाम कर दिया गया।
आज शाम रन्नौद थाने के सामने पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर बिना हेलमेट बाइक सवारों का चालान काटना शुरू कर दिया। कार्यवाही की जड़ में आया नीलेश पुत्र कालीचरण जाटव वहां तैनात आरक्षक अवधेश उपाध्याय से उलझ गया। नीलेश के साथ बाइक पर गर्भवती महिला भी बैठी थी, जो हाथापाई के दौरान सड़क पर गिर गई। चूंकि पुलिस की इस चेकिंग में कस्बे के कई लोग अपनी जेब हल्की कर चुके थे, इसलिए जब विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, तो भीड़ इकठ्ठा हो गई। अब मामले को सुलझाने के लिए कोलारस एसडीओपी पहुंचे हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और नियम न मानने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही का टारगेट पुलिस को दिया गया है। हालांकि हेलमेट पहनने से बाइक सवार की ही सुरक्षा है, लेकिन बैंक सवार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर पूइव को भी अपना टारगेट पूरा करना है, बस यही कारण है कि आए दिन इस अभियान में विवाद सामने आ रहे हैं। शिवपुरी शहर के कर्बला मोड़ पर भी पिछले कई दिनों से चेकिंग प्वाइंट लगाया जा रहा है।

ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बन रहा परेशानी, रन्नौद में आरक्षक से मारपीट

1 thought on “ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बन रहा परेशानी, रन्नौद में आरक्षक से मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page