February 4, 2026
शिवपुरी में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली भी हो जाएगी डिजिटल

शिवपुरी में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली भी हो जाएगी डिजिटल
हर दिन में होने वाली बिजली की खपत दिखेगी मोबाइल में, मोबाइल की तरह कराना होगा रिचार्ज

शिवपुरी। जिले में अब बहुत जल्दी घरों के बाहर बिजली के स्मार्ट मीटर नजर आएंगे। इन मीटर को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ेगा, और रिचार्ज खत्म होते ही बिजली गुल हो जाएगी। हर महीने बिजली का बिल जमा करने वाला तो स्मार्ट मीटर को भी रिचार्ज कराएगा, लेकिन चोरी से बिजली जलाने वाले इसमें भी कोई तोड़ निकालेंगे, इसकी आशंका भी बनी हुई है।
आज दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट में बिजली कंपनी के महाप्रबंधक सहित भोपाल से आए अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। जिसमें बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के फायदे तो गिनाए, लेकिन जब आम उपभोक्ता से जुड़े सवाल पूछे, तो वो जवाब देने से बचते नजर आए। भोपाल में हो रहे स्मार्ट मीटर के विरोध पर अधिकारी बोले कि वहां पर बिजली चोर चिल्ला रहे हैं, जबकि ईमानदार उपभोक्ता कोई विरोध नहीं कर रहा। जब अधिकारियों से पूछा कि कम बिजली खपत के उपकरण लगाने पर भी बिल अधिक क्यों आ रहे है?, तो वे इसका कोई जवाब नहीं दे पाए। बिजली डिजिटल होने के बाद ठगी होने की संभावना से उन्होंने इंकार किया है।
ज्ञात रहे कि एक बार प्रदेश की सरकार मीटर बदलने के फेर में जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि हर उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर लगवाना पड़ेगा। इसमें यह आशंका भी लग रही है कि कहीं दिवाली के सीजन में दीवाला न निकाल दे स्मार्ट मीटर, यह चर्चा भी सरगर्म है।
स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत शिवपुरी शहर के चीलौद कमलागंज और पुरानी शिवपुरी से करने की सलाह दी गई, क्योंकि इन क्षेत्रों में चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले पूर्व में कई बार बिजली कंपनी वालो को खदेड़ चुके हैं। इस पर अधिकारी बोले कि हम पुलिस बल के सहयोग से स्मार्ट मीटर लगाने का काम करेंगे।

शिवपुरी में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली भी हो जाएगी डिजिटल

मीडिया के सवालों के जवाब देते बिजली कंपनी के अधिकारी

1 thought on “शिवपुरी में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली भी हो जाएगी डिजिटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page