November 14, 2025
शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर रात के अंधेरे में मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने कुचला

शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर रात के अंधेरे में मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने कुचला सड़क पर बिखरा मिला मगरमच्छ, सुबह पार्क प्रबंधन ने मगरमच्छ के टुकड़े समेटे

शिवपुरी। बारिश अधिक होने के साथ ही शिवपुरी में मगरमच्छों के निकलने का क्रम शुरू होने के साथ ही उनके सड़क हादसे में मरने का दौर शुरू हो गया। बीती रात शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर एक विशालकाय मगरमच्छ को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सुबह सूचना मिलने पर नेशनल पार्क प्रबंधन ने मगरमच्छ के टुकड़ों को समेटा।
बीती रात शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर बीती रात एक विशालकाय मगरमच्छ जब सड़क पार कर रहा था, इसी बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने मगरमच्छ को रौंद दिया। मगरमच्छ को रौंदने वाला वाहन भारी भरकम रहा होगा, जिस वजह से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। आज सुबह जब स्थानीय लोग उस रास्ते से निकले, तो उन्हें मगरमच्छ को टुकड़ों में बिखरा देखा, तो इसकी सूचना नेशनल पार्क प्रबंधन को दी। जिसके बाद पार्क कर्मचारियों ने मगरमच्छ के बिखरे टुकड़ों को समेटा।
ज्ञात रहे कि शिवपुरी में मगरमच्छों की संख्या बहुत अधिक हो गई, जिसके चलते अब जब भी तेज बारिश होती है, तो नदी-नाले उफन गए थे, और उसमें मौजूद मगरमच्छ आसपास के एरिया में निकल आते हैं। ऐसा ही एक मगरमच्छ बीती रात शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर घूमता हुआ निकल आया, और किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। इस तरह की घटनाओं ने मगरमच्छों के।लिए खतरा बढ़ गया।
शिवपुरी की चान्दपाठा झील में मगरमच्छों की संख्या अधिक हो जाने की वजह से पिछले तीन साल से शहर में निकलने वाले मगरमच्छों को रेस्क्यू करके अमोला पुल पर सिंध नदी में छड़े जा रहे थे। जिसकी वजह से अब सिंध के इतने अधिक हो गए कि वो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निकल रहे हैं।

शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर रात के अंधेरे में मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने कुचला

शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर कुछ ऐसे बिखरा मिला मगरमच्छ

1 thought on “शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर रात के अंधेरे में मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने कुचला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page