February 4, 2026
शादी के लिए परेशान लोगों की कर दी जेब खाली, पकड़ा गया ठगी करने वाला रेकेट

शादी के लिए परेशान लोगों की कर दी जेब खाली, पकड़ा गया ठगी करने वाला रेकेट
बदलीं कई परिस्थितियां, पहले मोबाइल छीनकर डिलीट कराए वीडियो, फिर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिवपुरी। शादी न होने से परेशान लोगों की जेब खाली करने के लिए एक रैकेट शिवपुरी शहर में सक्रिय हो गया था। जिसकी भनक फिजिकल थाना पुलिस को लगी, तो शुक्रवार को रैकेट में शामिल लगभग आधा दर्जन महिलाओं व युवतियों को पुलिस ने उठा लिया। पिछले 24 घंटे में कई परिस्थितियां बदलीं, जिसमें मीडिया के।मोबाइल छीनकर उनके वीडियो डिलीट करवाए गए, और फिर उन्हें ही बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई।
शिवपुरी शहर की फिजिकल थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर लगभग आधा दर्जन महिलाओं व युवतियों को उठाया तो सूचना मिलते ही मीडियाकर्मी भी फिजिकल थाने पहुंच गए। उस दौरान पुलिस ने यह कहते हुए कुछ भी बताने से परहेज किया कि अभी पूछताछ चल रही है। उसके बाद शाम के बाद रात भी हो गई, लेकिन पुलिस की पूछताछ पूरी नहीं हो पाई। देर शाम जब इन महिलाओं व युवतियों को छोड़ा गया तो वहां मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों ने उनके वीडियो बनाने का प्रयास किया। थाने के स्टाफ ने वीडियो बनाने वाले लोगों के मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के बर्ताव का विरोध भी चला। फिर शनिवार की दोपहर फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदोरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी।
बीते 23 जनवरी को फिजिकल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टीव्ही टावर रोड अवध हॉस्पिटल के पास प्रियदर्शनी कॉलोनी में अवैध रूप से मैट्रीमोनियल कॉल सेंटर संचालित किया जाकर धोखाधडी की जा रही है। सूचना की तस्दीक की गई तो टीव्ही टावर रोड़ प्रियदर्शनी कालोनी में तथा झांसी रोड तिराहा भारत गैस एजेन्सी के पास स्थित मैट्रीमोनियल कॉल सेंटर पर यूनिक रिश्ते डॉट कॉम एवं शादी मैचिंग डॉट कॉम नाम की साइड का उपयोग करते हुए टी. व्ही. टॉवर कॉल सेंटर पर उपस्थित मिले मैनेजर देवेश बरैया व स्टाफ से पूछताछ करने पर उनके द्वारा संचालक विवेक एवं संचालक अमित जैन, मैनेजर देवेश बरैया, मैनेजर निशा राजे, मैनेजर आरती शर्मा, मैनेजर हर्षित यादव, मैनेजर मंजू यादव एवं द्वारा टी.व्ही. टॉवर एवं झांसी रोड तिराहे पर मैट्रोमोनियल कॉल सेंटर बनाकर उस पर मोबाईल एवं कम्प्यूटर का उपयोग करके मैट्रोमोनियल साईट पर रजिस्ट्रेशन करके महिला बनकर (प्रतिरूपण) ग्राहकों को फर्जी तरीके से प्रलोभित एवं गुमराह कर क्यू.आर. कोड एवं बैंक खाते के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाना बताया। प्रथम दृष्टया आरोपीगण द्वारा फर्जी मैट्रोमोनियल कॉल सेंटर चलाकर ग्राहकों को गुमराह कर उनसे पैसे ऐंठना पाया गया। टी.व्ही. टॉवर प्रियदर्शनी कालोनी एवं झांसी रोड तिराहे भारत गैस एजेन्सी के पास स्थित दोनों स्थानों से मैट्रोमोनियल साईट चलाने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण कम्प्यूटर, मोबाईल, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए। दोनों स्थानों पर मौके पर मिले आरोपीगण 1. देवेश बरैया 2. मंजू यादव, 3. हर्षित यादव, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर धारा 35 (3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया प्रकरण में अपराध क्रमांक 13/26 धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

शादी के लिए परेशान लोगों की कर दी जेब खाली, पकड़ा गया ठगी करने वाला रेकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page