February 27, 2026
सड़क हादसों का दिन: तीन दुर्घटनाओं में 4 की मौत, 8 लोग लड़ रहे जिंदगी के लिए

सड़क हादसों का दिन: तीन दुर्घटनाओं में 4 की मौत, 8 लोग लड़ रहे जिंदगी के लिए
नशे में धुत्त ड्रायवर हाइवे पर ट्रकों से रौंद रहे, पुलिस चलाए अभियान, तो हो सकता है नियंत्रण

शिवपुरी। जिले के तीन विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 4 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक 10वीं की छात्रा भी शामिल हैं। इन हादसों में घायल हुए 8 लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि नशे में धुत्त होकर ड्राइवर ट्रक जैसे भारी वाहन हाइवे पर दौड़ा रहे हैं, जो लोगों को रौंदने से भी परहेज नहीं कर रहे। इसके लिए यदि पुलिस विभिन्न प्वाइंट बनाकर ट्रक ड्राइवरों की जांच करे, तो इसमें काफी हद तक सुधार हो सकता है।

ऑटो टक्कर मारकर नहीं में धुत्त ट्रक ड्रायवर टीआई से उलझा

गुरुवार की दोपहर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं में धुत्त ट्रक ड्रायवर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 4 लोग गंभीर घायल हो गए। टीआई रविशंकर कौशल ने जब ट्रक को पकड़ा तो माशे में धुत्त ट्रक ड्रायवर टीआई से ही धक्का मुक्की करने लगा। जिसे पकड़कर देहात थाने पहुंचाया तथा घायलों को जिला अस्पताल।

तेज रफ्तार कार ने बाइक व स्कूटी को उड़ाया

जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी व बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दसवीं की छात्रा प्रियंका व उसके पिता सहित कार चालक की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया, जिसे झांसी रेफर किया गया।
तीसरा सड़क हादसा खनियाधाना पिछोर रोड पर हुआ, जिसमें दो बाइकें आमने सामने से इतनी जबरदस्त भिड़ीं कि एक बाइक पर सवार 14 वर्षीय बालक अंकुश प्रजापति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सड़क हादसों का दिन: तीन दुर्घटनाओं में 4 की मौत, 8 लोग लड़ रहे जिंदगी के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page