February 4, 2026
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के फेर में रस्ता किया बंद, फोरलेन बायपास से कोहरे के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के फेर में रस्ता किया बंद, फोरलेन बायपास से कोहरे के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा
तीन बड़े स्कूल इसी रोड पर, विनायक नगर कॉलोनी की कच्ची सड़कों पर लग रहा जाम, रैक वाले ट्रक व ट्रॉली निकाल रहे

शिवपुरी। शहर के पोहरी रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण के फेर में आवागमन रोक दिया।। जिसके चलते सबसे अधिक परेशानी व खतरा स्कूली बच्चों। को उठाना पड़ रहा है। क्योंकि इन दिनों सुबह 11 बजे तक कोहरे की धुंध अधिक होने की वजह से फोरलेन हाइवे पर निकलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों से हादसे की आशंका बनी रहती है।
जिस जगह जगह पर आवागमन रोका गया।है, वहां पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। वहां तैनात पुलिसकर्मी स्कूल बसों को नहीं निकलने दे रहे, जबकि रेलवे पर लगने वाली रैक के ट्रक और ट्रेक्टर ट्रॉली निकलने दे रहे हैं। आज तक कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टी रही, लेकिन शुक्रवार से सभी क्लासेस लगेंगी, तो खतरा अधिक रहेगा।

कॉलोनी में लग रहा जाम

इस रोड के ट्रैफिक को विनायक नगर कॉलोनी में से डायवर्ट किया है। कॉलोनी के कच्चे रास्ते में गाड़ियां फंस रही हैं, जिसके चलते जाम के हालात बन जाते हैं। स्कूल बसों को प्लेटफार्म नंबर दो के पीछे वाली सड़क से होकर रेलवे माल गोदाम की तरफ से निकाला जा सकता है।

कोहरा घना, हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक

चूंकि इन दिनों कड़ाके की सर्दी के बीच सुबह घना कोहरा छा रहा है। ऐसे में बच्चों को लाने का जाने वाली स्कूली बसों को पोहरी रोड या फिर किसी दूसरे वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाए, ताकि उनकी सुरक्षा हो सके।

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के फेर में रस्ता किया बंद, फोरलेन बायपास से कोहरे के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा

1 thought on “रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के फेर में रस्ता किया बंद, फोरलेन बायपास से कोहरे के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page