February 4, 2026
पौधे लगाकर मनाई आईटीबीपी कैंपस में मनाई बसंत पंचमी

पौधे लगाकर मनाई आईटीबीपी कैंपस में मनाई बसंत पंचमी

शिवपुरी। प्रकृति को हरियाली देकर किसी पर्व को मनाया जाना, अपने भविष्य को बेहतर पर्यावरण देने की दिशा में एक कदम और चला आईटीबीपी। 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व कैंपस में पौधारोपण के साथ मनाया गया। इन पौधों की देखरेख होने से यह जल्दी बड़े होकर जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। शिवपुरी शहर व उसके आसपास हवाई पट्टी और बड़ौदी के पास पूर्व में किए गए प्लांटेशन में पौधे से बने पेड़ इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। शहर में इतने घने पेड़ों का प्लांटेशन किसी ऑक्सीजन प्लांट से कम नहीं होता।
दूरसंचार वाहिनी एवं संचार एवं सूचना प्रौधोगिकी संस्थान, शिवपुरी में तैनात अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों द्वारा संयुक्त रूप से आईटीबीपी. कैम्प परिसर में 150 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।इस अवसर पर रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं परिवारजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वायु प्रदषण के बढ़ते प्रभावों को कम करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिक से अधिक हरियाली बढाकर वायु की गुणवता में सुधार किया जा सकता है जिससे मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों की रक्षा संभव है।
कार्यक्रम में अधिकारियों व जवानों के साथ उनके परिवारजनों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण का निर्माण करना है।

पौधे लगाकर मनाई आईटीबीपी कैंपस में मनाई बसंत पंचमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page