March 23, 2026
मोहित हटाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे दतिया में करेरा विधानसभा के कांग्रेसियों ने लगाए

मोहित हटाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे दतिया में करेरा विधानसभा के कांग्रेसियों ने लगाए
दी चेतावनी: यदि शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित को नहीं हटाया, तो देंगे सामूहिक इस्तीफे

शिवपुरी। कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी ने मंगलवार को दतिया जिले की कांग्रेस कमेटी की बैठक ली, लेकिन उसकी हलचल शिवपुरी तक हो गई, क्योंकि दतिया में शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल को हटाने के नारे लग गए।
दतिया में आज मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सहसचिव रंजना जाटव (धौलपुर सांसद) बैठक लेने पहुंचीं। शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के तीन सैकड़ा कांग्रेसी भी दतिया पहुंच गए, तथा शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल हटाओ शिवपुरी बचाओ के नारे लगाए।
इतना ही नहीं उन्होंने नियुक्त किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के फोटो सहित प्रमाण भी बताए। उनका कहना था कि जिन लोगों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है, वो भाजपा के लोग है, तथा उनके भाजपा नेताओं के साथ वाले फोटो भी दिखाए। आक्रोशित कांग्रेसियों का कहना था कि मोहित अग्रवाल जिलाध्यक् बनने के बाद भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से स्पष्ट दो टूक कह दिया कि यदि मोहित अग्रवाल को जिलाध्यक्ष पद से नहीं हटाया, तो हम करेरा के अलावा शिवपुरी जिले के कांग्रेसी पार्टी से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि सभी जगह कांग्रेस के ऐसे ही लोगों को पदाधिकारी बनाया है, जिससे पुराने कांग्रेसियों में नाराजगी है।
ज्ञात रहे कि शिवपुरी में नपाध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा का नेशनल कांग्रेस ने रेप में आरोपी होने का फोटो रिलीज किया, लेकिन जिस रेप पीड़िता से मिलने तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं गए। इसके अलावा शिवपुरी शहर में नगरपालिका से जुड़े इतने मुद्दे हैं, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अज्ञात कारणों से कोई आवाज नहीं उठा रहे। वो संभवतः नपाध्यक्ष के पक्ष में राजनीति कर रहे हैं।

मोहित हटाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे दतिया में करेरा विधानसभा के कांग्रेसियों ने लगाए

1 thought on “मोहित हटाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे दतिया में करेरा विधानसभा के कांग्रेसियों ने लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page