February 4, 2026
क्या भाजपा मंडल अध्यक्ष भरेगा 54.56 करोड़ का जुर्माना?, या फिर राजनीति करेगी आजाद?

क्या भाजपा मंडल अध्यक्ष भरेगा 54.56 करोड़ का जुर्माना?, या फिर राजनीति करेगी आजाद?
बड़ा सवाल: स्थानीय नेता खोदता रहा पहाड़ी, आंख बंद करके बैठे रहे जिम्मेदार अधिकारी

शिवपुरी जिले की करेरा तहसील में एक भाजपा नेता हाइवे किनारे स्थित एक पहाड़ी से मुरम और बोल्डर उस समय तक खोदता रहा, जब तक पहाड़ी गायब नहीं हो गई। अब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर शिवपुरी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित उसके दो भाइयों पर 54.56 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया।
बड़ा सवाल यह है कि क्या समय के साथ पार्टी बदलकर कांग्रेस से भाजपा में गए वीनस गोयल को अभी हाल ही में करेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया है। तो क्या मंडल अध्यक्ष और उसके भाई इतना भारी भरकम जुर्माना भरेंगे..?, या फिर उनके राजनीतिक आका इस जुर्माने के मामले को रफा-दफा करवा देंगे..?
वहीं दूसरा सबसे बड़ा सवाल यह है कि वो दलबदलु नेता सरेराह हाइवे के किनारे की फाड़ी खोदकर उसका अस्तित्व मिटाता रहा , और स्थानीय राजस्व विभाग के कर्ताधर्ता तहसीलदार और एसडीएम आंख बंद करके बैठे रहे। भाजपा नेता ने जब 1 लाख 81 हजार 944 घनमीतर मुरम बोल्डर खोद कर पूरी पहाड़ी ही गायब कर दी, तब कहीं जाकर प्रशासन की आंख खुली और इतना बड़ा जुर्माना ठोक दिया गया। नेताओं की शरण में बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष से इतना बड़ा जुर्माना प्रशासन कैसे वसूल पाएगा?, जबकि नेता ने तो अपनी राजनीतिक रसूख की आड में प्रकृति की एक पहाड़ी को ही नष्ट करके पर्यावरण को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई कैसे हो पाएगी..?
क्या उन रहसीलदार और एसडीएम सहित पटवारियों से भी इसकी रिकवरी नहीं करना चाहिए, जिनकी जिम्मेदारी थी कि वो इस अवैध उत्खनन की मॉनिटरिंग करके उसे रुकवाते।

क्या भाजपा मंडल अध्यक्ष भरेगा 54.56 करोड़ का जुर्माना?, या फिर राजनीति करेगी आजाद?

1 thought on “क्या भाजपा मंडल अध्यक्ष भरेगा 54.56 करोड़ का जुर्माना?, या फिर राजनीति करेगी आजाद?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page