February 4, 2026
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछली बैठक में निर्देश दिए थे कि शिवपुरी शहर के पार्क संवारे जाएंगे

क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछली बैठक में निर्देश दिए थे कि शिवपुरी शहर के पार्क संवारे जाएंगे
कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित ऑफिसर कॉलोनी के पार्क में गंदगी के बीच मवेशी बांधे जाने से गोबर आदि की गंदगी भी फैली रहती है

शिवपुरी। जिले के डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर नियुक्त लोगों का आवास है, उस कॉलोनी का पार्क तो जिले के लोगों के।लिए एक मॉडल पार्क होना चाहिए था।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में मौजूद अधिकारियों के बंगलों पर कर्मचारियों की भरमार है, जो केवल उनके बंगले पर चाकरी करते हैं। इन बंगलों में रहने वाले प्रजासनिक व न्यायिक सेवा के लोग सार्वजनिक मंच पर साफ-सफाई एवं पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भाषण तो देते हैं, लेकिन अपने बंगलों के आसपास के पार्क को क्या उस समय भी नहीं देखते, जब बंगले से निकलते हैं, या फिर वापस आते हैं।
गाय पालना अच्छा और पुण्य कार्य है, लेकिन वो अधिकारी अपने इतने बड़े बंगले के किसी कोने में चार टीनशेड लगवाकर गाय का रहवास बना सकते हैं। पार्क के टूटे गेट को बनवाकर तथा नियमित साफ-सफाई करवाकर वो इसे और भी खूबसूरत बनवा सकते हैं। लेकिन ऐसा तभी हो सकता है, जब इतने बंगलों में रहने वाले किसी भी एक शख्स को प्रकृति से प्रेम होगा। पूर्व में एक महिला मजिस्ट्रेट थीं, जिन्होंने करेरा में रहते हुए वहां के पार्क को भी संवारा था।

फिर जिला इनसे क्या उम्मीद करेगा..?

शिवपुरी में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार जैसे अधिकारी जब अपने रहवास के पास का पार्क संरक्षित और सुंदर नहीं बना सकते, उनसे जिले की जनता क्या उम्मीद करेगी, की वो शहर या जिला खूबसूरत बनाने में अपनी कोई भूमिका निभा पाएंगे..?
कहते हैं कि हम जहां रहते हैं, उसके आसपास साफ-सफाई होनी चाहिए़। यह बात जिम्मेदार लोगों को भी सोचना और करना चाहिए। यदि हम अपनी देश के प्रति अपनी इतनी सी जिम्मेदारी को भी निभा लें, तो बहुत कुछ बदलाव हो सकता है।

क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछली बैठक में निर्देश दिए थे कि शिवपुरी शहर के पार्क संवारे जाएंगे

शिवपुरी की ऑफिसर कॉलोनी के पार्क में बंधी गाय

1 thought on “क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछली बैठक में निर्देश दिए थे कि शिवपुरी शहर के पार्क संवारे जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page