February 26, 2026
जिसके फेर में गया जेल, उसी के साथ पेड़ से लटकी मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में: हत्या या आत्महत्या

जिसके फेर में गया जेल, उसी के साथ पेड़ से लटकी मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में: हत्या या आत्महत्या
कोलारस के ग्राम गुडा में खेत पर एक पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की फांसी के फंदे पर लाशें, 13 दिन पूर्व जेल से आया था युवक

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा में बुधवार की सुबह उस समय सासनी फेल गई, जब खेत में लगे एक पेड़ से लटकी हुई युवक व युवती की लाश मिलीं। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस नाबालिग लड़की की लाश मिली उसी के फेर में मृतक युवक 5 माह तक जेल में रहकर आया था।
कोलारस के ग्राम गुड़ा रोड पर खेत पर लटकी मिली लाशों को देखकर स्थानीय लोगों ने पोलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ निवासी मदनपुरा के रूप में हुई, जबकि उसके साथ जो लड़की लटकी मिली, वो 17 वर्षीय थी।
बताते हैं कि उक्त दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, तथा अक्टूबर 2025 को जितेंद्र अपने साथ इसी नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। जिस पर से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जितेंद्र को जेल भेज दिया था। बीते 11 फरवरी को जितेंद्र जेल से छूटकर आया, और उसने फिर उस लड़की से संपर्क किया। यह दोनों लड़का-लड़की बीते 24 फरवरी को एक साथ अपने घरों से गायब हुए, तथा 25 फरवरी को उनकी लाश ग्राम गुड़ा के रास्ते में खेत पर लगे पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस अब यह पता करने में जुट गई है कि उक्त दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है, या फिर किसी ने उनकी जान लेकर लाशें पेड़ से लटका दीं।
बच्चों के विवाद में परिवार के लोग निकाल लाए तलवार और सरिया
शिवपुरी शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी में मंगलवार की शाम बच्चों के विवाद में आस पड़ोस में रहने वाले वाहिद खान और मुबारिक खान के परिवार में विवाद हो गया। यह झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि वो तलवार और सरिया तक निकाल लाए। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाया, और झगड़ा शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page