February 4, 2026
ईश्वर भी किसान को ही दे रहा सजा, बारिश के बीच ओलावृष्टि से हुआ सभी फसलों को नुकसान

ईश्वर भी किसान को ही दे रहा सजा, बारिश के बीच ओलावृष्टि से हुआ सभी फसलों को नुकसान
पहले खुशी और फिर ग़म दे गया मौसम, मुख्यमंत्री ने नुकसान के सर्वे का दिलाया भरोसा

शिवपुरी। ट्रैफिक पुलिस के टारगेट को पूरा करने से लेकर सभी शासकीय विभागों में कमाई का जरिया बने अन्नदाता का साथ ईश्वर भी नहीं दे रहा। मंगलवार को पहले ही बारिश ने जहां किसान को खुशी दी, वहीं देर शाम हुई ओलावृष्टि ने अन्नदाता को बड़ा नुकसान दे दिया।
खेतों में फसल की बोवनी से पहले खाद के लिए किसान लाइनों में लगा रहा, और फिर जब उसकी फसल को बढ़वार के लिए बारिश का इंतजार था, और जब तीन दिन पहले जब आसमान पर बादल छाए तो किसान को उम्मीद हुई कि अब ईश्वर ने उसकी सुन ली। मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद देर दोपहर तेज बारिश हुई तो अन्नदाता को ऐसा लगा कि अब उसकी फसल अच्छी होगी। रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद देर शाम जब बिजली कड़की तो किसान की चिंता बढ़ गई। फिर उसके बाद वो ही हुआ, जिसका डर किसान को था।क्योंकि आसमान से बरसे ओलों ने फसलों को तबाह कर दिया। खेत में फसल लेट गई तथा ओलों की मार से पौधे टूट कर लटक गए। किसान ने जब फसल की बर्बादी देखी, तो वो ईश्वर से उसने यही पूछा कि हर बार शिकार हम ही होंगे क्या..?

जिले भर में हुई ओलावृष्टि

बीती देर शाम को शिवपुरी विकासखंड के ग्राम राजा की मुंडेरी, सिंहनीवास, पोहरी, कोलारस, बदरवास के अलावा पिछोर और करेरा में अधिक नुकसान हुआ है। करैरा क्षेत्र के ग्राम टकटकी, कड़ोरा लोधी,चिरली,नंदपुर,बगेधरी अब्बल मछावली, मुंगावली, दावरभाट, समोहा, खोहा, चौका, टोड़ा करैरा, चिनोद, टीला, जुझाई, सिरसौना, बडोरा, खैराई, सिल्लारपुर, वनगवां, कारोठा, बगरौदा सहित आधा सैकड़ा गांव में नुकसान हुआ है।

ईश्वर भी किसान को ही दे रहा सजा, बारिश के बीच ओलावृष्टि से हुआ सभी फसलों को नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page