March 23, 2026
गुना की तर्ज पर हवाला का पैसा दिनारा से भी निकला था, जिसमें एकाएक हटाए गए थे दरोगा जी

गुना की तर्ज पर हवाला का पैसा दिनारा से भी निकला था, जिसमें एकाएक हटाए गए थे दरोगा जी
राष्ट्रीय राजमार्ग से करोड़ों की नगदी लेकर गाड़ियों के निकलने का चलन पुराना, इस बार मामला डीजीपी तक पहुंच गया

शिवपुरी। हवाला का पैसा पहली बार हाइवे से होकर नहीं गुजरा, बल्कि अक्सर ही निकलता रहता है। करोड़ों रुपए लेकर निकलने वाले रस्ते में पढ़ने वाले थाने वालों की सेवा करते हुए निकलते है। बताते हैं कि गुना की तरह शिवपुरी के एक दरोगा जी ने भी अधिक माल मांग लिया था, जिसके चलते दरोगा जी को थाने से हटा दिया गया। सूत्रों की माने तो उस मामले की जांच भी चल रही है।
शिवपुरी जिले से दो हाइवे निकले हैं। आगरा- मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग एवं कोटा-झांसी फोरलेन है। इन दोनों हाईवे से हवाला के करोड़ो रुपए अक्सर ही निकलते रहते हैं। जब भी नोटों से भरी कार गुजरती है तो अपने थाना क्षेत्र से पास कराने के एवज में पुलिस की सीमित रकम मिलती है। जिस तरह से गुना जिले के धरनावदा की रूठियाई चौकी के प्रभारी ने तयशुदा रकम से अधिक 20 लाख की मांग कर दी। बस यही गलती उन्होंने कर दी और खुद तो डूबे बल्कि अपने विभाग के मुखिया यानि एसपी को भी ले डूबे। चूंकि इस बार मामला डीजीपी तक पहुंच गया, अन्यथा शिवपुरी की तरह निपट जाता।
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो दिनारा थाने की कमान संभालने वाले बुलेट वाले प्रभारी का एकाएक ट्रांसफर कर दिया गया था, जबकि उन्हें केवल दो माह ही हुए थे। सूत्र बताते हैं कि उनके समय में भी हवाला का करोड़ों रुपए लेकर एक कार निकल रही थी, जिससे उन्होंने त्याशुदा सेवा शुल्क लेने की बजाए अधिक राशि की डिमांड कर दी थी। बस फिर क्या था, माल तो वापस करना ही पड़ा, हाइवे का थाना भी उनके हाथ से चला गया। हालांकि जब हमने थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान से पूछा, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ था, मुझे समय काफी हो गया था सुरवाया थाने पर।

पावरफुल हैं हवाला कारोबारी, जीरा भी असरदार::

करोड़ों रुपए का एक साथ लेनदेन करने को हवाला कहा जाता है, जिसमें इतने पावरफुल लोग हैं, जिन्होंने सीधे ही सिस्टम के मुखिया को बताया कि उस थाने का प्रभारी त्यशुदा राशि से अधिक रिश्वत मांग रहा है। गुना में जो व्यक्ति 1 करोड़ रुपए केश लेकर जा रहा था, वो जीरा व्यापारी है। वैसे भी कहा जाता है जीरा पाचक होता है, और व्यापारी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी को निपटा (पचा) गया। इसमें पैसा प्रभावशालीयों का लगा है, जो अपने दो नंबर का पैसा एक नम्बर में करने की प्रक्रिया है।

गुना की तर्ज पर हवाला का पैसा दिनारा से भी निकला था, जिसमें एकाएक हटाए गए थे दरोगा जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page