February 4, 2026
सीएम ने किया गुरुवार को सिंगल क्लिक, लाडली के खाते में शुक्रवार दोपहर बाद आए 1500

सीएम ने किया गुरुवार को सिंगल क्लिक, लाडली के खाते में शुक्रवार दोपहर बाद आए 1500
कुछ लाडली बहना तो बिना राशि लिए ही निकल गईं मायके, बाद में खाते में आई राशि

शिवपुरी। कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरकर सभी एग्जिट पोल को नकार कर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने वाली लाडली बहना शुक्रवार को काफी नाराज रहीं। इसकी वजह यह थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की दोपहर सिंगल क्लिक करके लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की, लेकिन शुक्रवार की देर दोपहर तक बहनों के खाते में राशि नहीं आई थी, जबकि शनिवार को रक्षाबंधन होने की वजह से महिलाएं आज सुबह ही अपने मायके बिना राशि लिए निकल गई।
गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ तहसील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक करके रक्षाबंधन से पूर्व लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी। सिंगल क्लिक का प्रचार-प्रसार जब किया गया, तो महिलाएं खुश हो गईं, कि अब हमारे खाते में राशि आ गई होगी। शुक्रवार को महिलाएं इसी उम्मीद। में बाजार निकलीं कि बैंक खाते से पैसा निकालेंगे और खरीदारी करेंगे। लेकिन बहनों में उस समय निराशा छा गई, जब पता चला कि उनके खाते में राशि आई ही नहीं थी। अभी तक तो सिंगल क्लिक करते ही बहनों के खाते में राशि आ जाया करती थी, लेकिन इस बार खाता खाली होने की वजह से उनकी चिंता बढ़ गई थी।
अमोला निवासी सोनू की पत्नी को अपने मायके डबरा जाना था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक इंतजार करने के बाद भी लाडली बहना की राशि ना आने से वो खाली हाथ ही मायके चली गई। यह तो महज उदाहरण है, जबकि ऐसा कई बहनों में साथ हुआ। हालांकि कुछ का देर दोपहर तो कुछ का शाम 6 बजे राशि आन का मेसेज आया।
आज शाम को जब शिवपुरी जिले की लाडली बहनों के खाते में राशि आई, तो उसके बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली। अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की समस्या के चलते यह देरी हो गई।

दिन भर बाजारम में रही चहल पहल

शिवपुरी शहर के बाजार स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में आज सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भारी भीड़ रही। कोई मायके जाने से पहले खरीदारी करने निकलीं तो कोई अपने मायके जाने के लिए यात्री वाहन तलाश रही थी।

सीएम ने किया गुरुवार को सिंगल क्लिक, लाडली के खाते में शुक्रवार दोपहर बाद आए 1500

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान किया था सिंगल क्लिक

2 thoughts on “सीएम ने किया गुरुवार को सिंगल क्लिक, लाडली के खाते में शुक्रवार दोपहर बाद आए 1500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page