
शिवपुरी जिले के करेरा में आज सुबह एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक के शरीर में चोटों के।निशान होने से यह तय है कि युवक की हत्या कर लाश फेंकी गई। महिलत्वपूर्ण बात यह है कि आज भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष की रैली के फेर में सुरक्षा के।इंतजाम भी किए गए, बावजूद इसके वहां हत्या कर लाश फेंक दी गई।

शिवपुरी जिले में पिछले कुछ समय से कानून का भय कम और अपराधियों का खौफ अधिक हो गया। आए दिन हत्या और जानलेवा हमलों के मामले सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में आज करेरा में अज्ञात युवक की हत्या कर लाश फेंक दी गई। मृतक के शरीर में चोटों के।निशान यह बता रहे हैं कि युवक की हत्या कर लाश को फेंका गया युवक के हाथ में संजीव संग संगीता गुदा हुआ है। इससे यह भी लग रहा है कि हत्या के पीछे कोई प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। आज जिलाध्यक्ष की रैली को लेकर पुलिस के सुरक्षा इंतजामों को अपराधियों ने खुली चुनौती दी है।








