दीपावली की रात सिरसौद गांव में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने दीपावली की रात फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। चर्चा है कि मृतक ने दीवाली पर लक्ष्मीजी का मूड जानने के लिए दांव लगाया, लेकिन वो हार गया था।
सिरसौद निवासी इन्द्र सिंह लोधी पुत्र गोविन्ददास लोधी, ने गुरुवार की रात, जब सभी लोग दीपावली मना रहे थे, तब उसने अपने घर मे ही फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बताते हैं कि इंद्रसिंह लोधी ताश के पत्तो पर दांव लगाकर यह देख रहा था कि लक्ष्मी जी का आचमन होगा या नहीं।चर्चा है लक्ष्मी जी का मूड देखने के फेरमे में वो लगभग 3 लाख रुपए का कर्जदार हो गया। जिसके चलते उसने दुनिया ही छोड़ दी। अमोला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।








