March 22, 2026
img_20250616_2126273358090848753586509.jpg

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पास रातौर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक नाबालिग किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान विनय चंदेल (17) पुत्र वीरेंद्र चंदेल के रूप में हुई।
मृतक विनय की मां सुधा चंदेल ने अपने बेटे की मौत के पीछे उसके दोस्तों का हाथ बताया। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को उसका खास दोस्त गोलू कुशवाह निवासी फतेहपुर, अपने साथ लेकर गया था। उसके बाद से बेटा घर नहीं आया और पुलिस थाने से सूचना आई कि उसका शव मिला है। सुधा ने अपने बेटे की मौत के लिए उसके दोस्तों को जिम्मेदार बताया।
वहीं पुलिस का कहना है कि हमने सीसीटीवी कैमरा में देखा तो आखिरी समय में उसके साथ कोई दोस्त नजर नहीं आया। जबकि विनय की मां सहित परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस विनय के दोस्तों से पूछताछ करे, तो पूरा राज खुल जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक किशोर विनय की मां, जिन्होंने दोस्तोंपर लगाया आरोप

1 thought on “रेलवे ट्रैक पर मिला नाबालिग किशोर का शव, मां ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page