November 14, 2025
img_20240927_1817217784957027183849151.jpg

जहां मगरमच्छ व तेंदुओं से दहशतजदा हैं लोग

मध्यप्रदेश का एक ऐसा भी जिला:
जहां मगरमच्छ व तेंदुओं से दहशतजदा हैं लोग
मध्यप्रदेश के मध्य में स्थित है शिवपुरी जिला, जिसके जिलां मुख्यालय पर रहने वाले लोग मगरमच्छों और तेंदुओं से दहशतजदा हैं। यहां शहर में स्थित तालाबों व नालों में मगरमच्छों की भरमार है, तो वहीं रिहायशी इलाकों में रात होते ही तेंदुए शिकार की तलाश में निकलते हैं।
शिवपुरी शहर की कुछ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की स्थिति यह है कि सांझ ढलते ही वो न केवल घरों में दुबक जाते।हैं, बल्कि अपने बच्चों को भी घर से नहीं निकलने देते। चूंकि यहां माधव नेशनल पार्क भी है, जिसमें टाइगर आ जाने से जंगल के तेंदुए अब रिहायशी इलाकों में शिकार की तलाश में भटकने लगे। हाइवे के अलावा आसपास की कॉलोनियों में घूमने वाले तेंदुए अभी तक आवारा कुत्ते व बछड़ों को शिकार बना रहे हैं। नेशनल पार्क प्रबंधन ने सड़क किनारे लगे पेड़ों के अलावा कॉलोनियों की दीवारों पर तेंदुए के पर्चे चिपका दिए। जिस पर स्पष्ट लिखा है कि सांझ ढलते ही घरों से बाहर न निकलें।
हाथ ही उखाड़ ले गया मगरमच्छ
शिवपुरी शहर में स्थित जाधव सागर तालाब किनारे 3 दिन पूर्व युवक बंटी बाथम जब तालाब किनारे बैठा था, तभी एक विशालकाय मगरमच्छ ने उसका एक हाथ जबड़े में फंसाकर झटका दिया और कंधे से नीचे का हाथ मुहं में दबाकर पानी मे वापस चला गया। शहर में कब किस घर के सामने मगरमच्छ निकल आए, कोई भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page