
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बांस से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बदरवास में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खेरोना निवासी सुरेंद्र पाल, उसका भाई हिम्मत सिंह सहित दो अन्य अशोकनगर जिले के सीजी गांव से ट्रेक्टर ट्रॉली बांस से भरकर अपने गांव जा रहे थे। हाइवे पर टाटा शोरूम के सामने एकाएक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सुरेंद्र और हिम्मत सिंह ट्रॉलिंक नीचे डीबी गए, जबकि दो अन्य लोग छिटक कर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को सीधा किया, और उसके नीचे दबे दोनों भाइयों को बाहर निकालकर बदरवास अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।








