November 15, 2025

शिवपुरी। जिले के।कोलारस थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की रात में एक युवती का अपहरण करने के लिए फायरिंग करने और लड़की के पिता को जख्मी करने वाले आरोपियों को कोलारस पुलिस ने धर दबोचा।
गौरतलब है कि जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम सेसई में 3 अप्रैल की रात हथियारों से लैस आरोपियों ने एक युवती के घर पर अटैक के दिया। आरोपियों की मंशा युवती के अपहरण की थी, जिसे परिजनों और ग्रामीणों ने विफल कर दिया था। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की थी, जिसमें लड़की के पिता का हाथ जख्मी हो गया था।
दरअसल ग्राम सेसई में रहने वाली एक लड़की पर गांव का ही रॉकी शादी के लिए दवाब बना रहा था। बीते शनिवार की दोपहर रॉकी ने लड़की को रास्ते में परेशान किया, तो लड़की विरोध करके अपने घर आ गई। रात होते ही रॉकी और उसका पिता लोहरा बाथम, साथी जोधा सरदार और गुरप्रीत के साथ हथियारों से लैस होकर लड़की के घर पर अटैक कर दिया था। उक्त लोगों ने लड़की को जबरन अपहरण करने का प्रयास किया था, लेकिन शोर मचाने पर परिजनों के अलावा ग्रामीण भी वहां आ गए, तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए थे।
कोलारस पुलिस ने इसमें मामला दर्ज करने के साथ ही रॉकी, उसके पिता लोहरा और गुरप्रीत को दबोच लिया, जबकि जोधा सरदार अभी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page