March 22, 2026
img-20241016-wa0007373706378909290226.jpg

शिवपुरीं जिले में अग्रवाल समाज बैराड़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गय। जिसमें विनोद कुमार गोयल (ककरौआ वाले) अध्यक्ष, विजय कुमार मित्तल उपाध्यक्ष, नोमेश कुमार बंसल उपाध्यक्ष, सचिव अभिषेक गुप्ता एवं सह सचिव अभिनय मंगल, कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता नियुक्त हुए। पूरनचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल समाज बैराड़ द्वारा प्रति वर्ष नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। जिसमें दो वर्ष से अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गर्ग (गुरिच्छा वालों) का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को आगे की जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी सामाज ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page