March 22, 2026
img-20250607-wa00197790113153796495014.jpg

शिवपुरी।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2025 सेवानिवृत हो चुके एवं होने वाले कर्मचारियो की बैठक आयोजित कर पेशन प्रकरणो के निराकरण हेतु जानकारी संकलित की गई। जिससे कर्मचारियो को पेशन प्रकरणो की समय रहते समस्याओ का निराकरण किया जा सकें ।
सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग मे आने वाले 06 माह मे सेवानिवृत हो रहें कर्मचारियो के पी.पी.ओ. जारी एवं स्वतः के भुगतान में विंलब की स्थिति निर्मित ना हो इस हेतु बैठक आयोजित कर जानकारी दी गई । बैठक में स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारी उपस्थित हुये जो सेवानिवृत हो चुकें या 31 दिसम्बर 2025 तक सेवानिवृत होने जा रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कर्मचारियो को उनके क्लैम में तथा पी.पी.ओ. जारी करने की कार्यवाही किये जाने हेतु किन दस्तावेज/प्रपत्र जमा किये जाने होते एवं किस प्रकार आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफटवेयर द्वारा जानकारी अपलोड की जाती है एवं स्वंय की आई.डी. ऑपरेटर करने की प्रक्रिया , पासवर्ड जनरेट करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। बैठक में उपस्थित कर्मचारियो को अवगत कराया गया है कि पेशन प्रकरण ऑनलाइन माध्यम से पेशन कार्यालय भेजा जाता है । जिसमें स्वंय कर्मचारियो के द्वारा पूर्ण विवरण जैसे , परिवार के सदस्यो के नाम , प्रदाय की जाने क्लेम के लिये नॉमीनेशन , पेशन बॉण्ड, ज्वॉइट छाया चित्र इत्यादि संलग्न किये जाने होते है। साथ ही अवगत कराया गया है कि आपके द्वारा की जाने वाली ऑफलाइन/ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कार्यालय में श्री ऐशवर्य शर्मा लेखा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक।में कर्मचारी और सीएमएचओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page