February 4, 2026
img_20250610_19455565151104973671895.jpg

शिवपुरी। महिलाएं कहीं पति को जान से निपटा रहीं हैं, तो कहीं जेब खाली कर रही हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ऐसा ही एक पीड़ित पति शिकायत करने आया, जो 1.10 लाख रुपए खर्च करके बीबी लाया, और दो माह बाद दलाल उस लड़की को वापस ले गए तथा अब परेशान पति को झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शिवपुरी के ग्राम चक्क नोहरी में रहने वाले सिद्धार कुशवाह ने अपने लिए बीबी लाने के लिए खोरघार निवासी नींबू जाटव, उसके भांजे हाकिम और किरण कुशवाह ने कुंवारी लड़की दिलवाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए सिद्धार से ले लिए और काजल नाम की लड़की को उसकी बीबी बनाकर ले आए। दो माह तक काजल सिद्धार के साथ रही,।लेकिन वो रात में घर की दूसरी महिलाओं के साथ सोई, और बीते 5 मई को उक्त तीनों दलाल काजल को अपने साथ ले गए। जब सिद्धार ने इस संबंध में नींबू सहित अन्य तीनों से बात की तो उसे झूठे केस में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी देने लगे।
सिद्धार अब परेशान है, क्योंकि बीबी के नाम पर 1.10 लाख रुपए भी चले गए, और दो महीने रही काजल भी सिर्फ उसके साथ घर में रही। पीड़ित पति ने अपनी बीबी दिलाए जाने और दलालों से अपनी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है।
सोनम जैसी महिलाएं बीबी बनकर पति की हत्या करवा रही हैं, और काजल जैसी लड़कियां एक-दो महीने की पत्नी बनने के एवज में लाखों रुपए वसूल कर रही हैं, आखिर पुरुष करे भी तो क्या..?।

1.10 लाख रुपए में दो माह के लिए आई काजल बीबी बनकर
अब बीबी को वापस दिलाने शिकायती आवेदन देने आया परेशान पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page