September 30, 2025
img_20250607_1817323014356103965770851.jpg

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अगर्रा के एक कुएं में शुक्रवार की देर शाम एक युवक की लाश मिली। युवक पानी भरने कुएं पर गया था, जहां उसका पैर फिसलने से कुएं में वो कुएं में गिर गया।
शुक्रवार की शाम 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मातादीन प्रजापति, निवासी ग्राम अगर्रा, देर शाम को गांव के कुएं पर पानी भरने गया था। पानी कुएं से खींचते समय धर्मेंद्रा का पैर फिसला, और वो कुएं में जा गिरा। आसपास के लोगों ने कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला, और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि कुएं के आसपास सुरक्षित घाट नहीं है, जिसके चलते वो कुएं में जा गिरा। युवक उम्र में बड़ा होने के बाद भी डूबकर मर गया, ऐसे में बच्चे जब कुएं से पानी भरने जाते हैं, तो उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page