September 30, 2025
img-20250412-wa00233286462944483107234.jpg

तीन नवजातों सहित प्रसूता की जान पर बन आई थी, डॉक्टर्स की टीम ने किया सफल आपरेशन, बचाई चार जिंदगी
शिवपुरी।  करैरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद से रैफर होकर जिला अस्पताल पहुंची उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने तत्काल आपरेशन कर न केवल महिला की जान बचाई बल्कि तीन नवजात बच्चों का सकुशल जन्म भी कराया। आपरेशन के बाद जहां महिला को भर्ती किया गया है, वहीं बच्चे एसएनसीयू में उपचार लाभ ले रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि करैरा विकासखंड के ग्राम सिरसौद की 22 वर्षीय बर्षा पत्नी विवेक पाल, विवाह के उपरांत पहली बार गर्भवती हुई थी। महिला ने गर्भावस्था काल में करैरा में निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। बर्षा को जहां खून की कमी थी, वहीं उसका ब्लड प्रेशर भी अधिक था। जब उसे प्रसव पीडा प्रारंभ हुई तो परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद लेकर पहुंचे, जहां परीक्षण उपरांत गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोना गुप्ता ने महिला का परीक्षण कर तत्काल रक्त की व्यवस्था कर आपरेशन करना सुनिश्चित किया। जिसमें महिला ने दो लडकी व एक लडके को जन्म दिया। तीनों नवजातों का बजन निर्धारति मापदंडों से खासा कम था तो तत्काल बच्चों को एसएनसीयू में रैफर कर दिया जहां बच्चे उपचार लाभ ले रहे है और सकुशल हैं।
यदि समय पर न होता आपेशन तो तीनों बच्चों के साथ मॉ की जा सकती थी जान
जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ मोना गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद से रैफर होकर आई बर्षा पाल उम्र 22 बर्ष का यदि तत्काल आपरेशन तय नही किया जाता तो उसकी व बच्चों की जान जा सकती थी। महिला में रक्त बेहद कमि थी उसका ब्लड प्रेशर बडा हुआ था ऐसे में आपरेशन करना कठिन था, लेकिन कठिन प्रयास कर स्त्री रोग चिकित्सक डॉ बबीता तोमर एवं नर्सिंग आफीसर प्रतीमा के सहयोग से सफल आपरेशन सपन्न हुआ उसके बाद कम बजन के बच्चे होने से उन्हें श्वसन आदि समस्या थी इसलिए एसएनसीयू में भर्ती कराया गया । मॉ व तीनों नवजात सकुशल है। चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

प्रसूता का ऑपरेशन करती डॉक्टरों की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page