February 4, 2026
विधायक से पेड़ लगवाने के लिए पार्षद ने खुदवाए गड्ढे, सीएमओ ने करवाए बंद, महिला पार्षद से अभद्रता का आरोप

विधायक से पेड़ लगवाने के लिए पार्षद ने खुदवाए गड्ढे, सीएमओ ने करवाए बंद, महिला पार्षद से अभद्रता का आरोप
नपाध्यक्ष व सीएमओ फिर हुए एक, 67 बिंदुओं की पीआईसी आज, पार्षद पति को नपा से हटाने व दोनों वकीलों को पुनः रखने पर विचार

शिवपुरी। शहर के वार्ड 18 में राघवेंद्र नगर कॉलोनी के मोड पर थीम रोड के किनारे लगे शिवपुरी विधायक के बोर्ड के पास 4 पेड़ लगवाने के लिए पार्षद रीना शर्मा ने गड्ढे करवाए। पार्षद यह पेड़ विधायक से लगवाने वालीं थीं, जिसके चलते बीते शनिवार को नपा सीएमओ इशांक धाकड़ ने वो गड्ढे बंद करवा दिए। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने सीएमओ पर भाजपा की महिला पार्षद से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। इस घटनाक्रम से यह तो तय हो गया कि नपाध्यक्ष व सीएमओ फिर एक हो गए हैं। यहीं वजह है कि मंगलवार शाम 4 बजे से पीआईसी बैठक रखी है, जिसमें परिषद से अधिक 76 बिंदु रखे गए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि एजेंडे में वार्ड 18 की पार्षद के पति को नपा कर्मचारी पद से हटाए जाने पर चर्चा भी है।
नगरपालिका परिषद की बैठक भले ही नहीं हो रहीं, लेकिन पीआईसी समय पर करके करोड़ों का बजट ठिकाने लगाया जा रहा है। आज की बैठक के एजेंडे में 67 बिंदु रखे हुए हैं, जिसमें नपा में पदस्थ संविदा कर्मचारी कुलदीप शर्मा (वार्ड 18 की पार्षद रीना शर्मा के पति) को हटाए जाने पर चर्चा की जाना है। क्योंकि पार्षद विधायक देवेंद्र जैन के बोर्ड वाले यात्री प्रतीक्षालय के पास विधायक से पेड़ लगवाने वाली थीं, जबकि सीएमओ चाहते थे कि नपाध्यक्ष पेड़ लगाएं। पीआईसी के बिंदु क्रमांक 49 में कुलदीप को हटाने की तैयारी, जबकि बिंदु क्रमांक 48 में नपा के वकील संजय सिंह कुशवाह एवं विनीत शर्मा को पुनः रखे जाने पर विचार करना है। ज्ञात रहे कि नपा में एकमात्र वकील होने से नपा के।केसों में जीत नहीं मिल पा रही, तथा करोड़ों की जमीन के मामले हारकर व्यापारियों को लाभ दिया जा रहा है। जिसके चलते कलेक्टर ने उक्त दोनों वकीलों को पुनः रखे जाने के लिए हरी झंडी दिखाई थी। यानि सीएमओ उस आदेश को भी नहीं मान रहे, जो कलेक्टर ने दिया है।

95 लाख का वाहन मेंटनेंस, कर रहे पास

पीआईसी के 67 बिंदुओं में वाहनों की रिपेयरिंग के नाम पर 95 लाख की राशि ठिकाने लगाने की तैयारी है। जिसमें कचरा वाहन, ट्रेक्टर ट्रॉली, वेक्यूम मशीन आदि शामिल हैं। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों पार्षदों ने आरोप लगाया था कि वाहन मेंटनेंस के नाम पर सिर्फ बिल बनाकर भुगतान निकाला जाता है, और फिर उसका बंदरबांट किया जाता है।

विधायक से पेड़ लगवाने के लिए पार्षद ने खुदवाए गड्ढे, सीएमओ ने करवाए बंद, महिला पार्षद से अभद्रता का आरोप

पेड़ लगाने के लिए खुदवाए गए गड्ढे, जो सीएमओ ने बंद करवा दिए

1 thought on “विधायक से पेड़ लगवाने के लिए पार्षद ने खुदवाए गड्ढे, सीएमओ ने करवाए बंद, महिला पार्षद से अभद्रता का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page