
विधायक के भाई का वायरल वीडियो दुनिया ने देख लिया, लेकिन विधायक भाई ने नहीं देखा
बोले करेरा विधायक: मैं तो भोपाल में था, वीडियो नहीं देखा, पहुंचकर पता करता हूं
शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर कस्बे में गुरुवार की शाम पुलिस चेकिंग के दौरान हुई स्थानीय भाजपा विधायक रमेश खत्रीक के भाई भागचंद खटीक (शासकीय शिक्षक) और पुलिसकर्मियों की नोंकझोंक का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को सभी ने देख लिया, लेकिन अभी तक विधायक ने नहीं देखा। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे जब SD न्यूज ने विधायक रमेश खटीक से पूछा, तो वे बोले कि अभी मैं भोपाल हूं, मैने ऐसा कुछ सुना तो है कि भाई से कुछ बात हुई है, लेकिन वो वीडियो मैने नहीं देखा। विधायक बोले कि मैने वीडियो मंगवाया है, उसे देखने के बाद मैं वहीं पर पहुंचकर पता करूंगा कि आखिर क्या हुआ है। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि शिक्षक भागचंद खटीक ने अपने जिस विधायक भाई की दम पर पुलिस आरक्षक को इतना बड़ा चैलेंज दे दिया कि घर पर गाड़ी देने आओगे, उस भाई से बातचीत में ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस मामले में या तो दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि भाई की चौराहे पर पुलिस ने बलैया ले लीं। या फिर मुख्यमंत्री द्वारा सीएस से कही गई वो लाइन सही लग रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि बिना लेनदेन कुछ नहीं हो रहा।
ज्ञात रहे कि गुरुवार की शाम पौने 5 बजे नरवर थाने के सामने चल रही चेकिंग में करेरा के भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई भागचंद खटीक को पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते रोक लिया। वायरल हुए वीडियो में पुलिस आरक्षक बाइक की चाबी निकलते और फेंकते दिख रहा है, तो वहीं शिक्षक भागचंद अपने विधायक भाई की दम पर आरक्षकों को चैलेंज कर रहे हैं कि गाड़ी तो तुम घर देने आओगे।
विधायक से हुई बातचीत में ऐसा भी लग रहा है कि भाई के साथ हुए घटनाक्रम पर वो कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। शायद यही वजह है कि वो वीडियो वायरल होने के 20 घंटे बाद भी उस घटना से अनजान हैं। पिछले दिनों हमने शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार प्रमोद भार्गव से पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार में प्रशासन के आगे शासन कमजोर है।







