April 3, 2026
वहां युद्ध खत्म नहीं हो रहा, इधर सिलेंडर के लिए जंग लड़ रही जनता, होम डिलीवरी बंद, एजेंसी के गोदाम से ला रहे रसोई गैस

वहां युद्ध खत्म नहीं हो रहा, इधर सिलेंडर के लिए जंग लड़ रही जनता, होम डिलीवरी बंद, एजेंसी के गोदाम से ला रहे रसोई गैस
शिवपुरी शहर की तीनों गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए मारामारी, ब्लैक का कारोबार भी हुआ तेज, छोटे सिलेंडर की रिफिलिंग हुई महंगी

शिवपुरी। ईरान व अमेरिका- इजरायल का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, और इधर गैस सिलेंडर के लिए जनता अघोषित जंग लड़ने को मजबूर है। बुधवार को SD News ने शहर की तीनों गैस एजेंसियों पर जाकर देखा, तो हालात बेहद खराब मिले। रसोई गैस की इस किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी भी चरम पर पहुंच गई है।
देश की गोदी मीडिया से लेकर नेता भले ही झूठी खबरें और बयानबाजी करते रहें, लेकिन सच्चाई यह है कि जिन स्त्रोतों से रसोई गैस की सप्लाई होती थी, उनमें इन दिनों आग लगी हुई है। यही वजह है कि भारत सहित अन्य देशों में होने वाली गैस सप्लाई बंद हो गई। आज जब हमने शहर की गैस एजेंसी पर नजर डालने के लिए बाजार में निकले तो गैस एजेंसी ढूंढने में अधिक परेशानी नहीं हुई, क्योंकि खाली सिलेंडर लेकर लोग अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए।

सिलेंडर लेने जाना पड़ रहा 2 किमी

शहर में मौजूद तीन गैस एजेंसी में से सबसे अधिक उपभोक्ता वाली गंगाचल गैस एजेंसी का आफिस थीम रोड पर आईटीबीपी के सामने है। जहां से गैस एजेंसी के गोदाम पर जाने के लिए लगभग 2 किमी दूर एसपीएस स्कूल के पास जाना पड़ रहा है। जिसके लिए लोग ऑटो करके खाली सिलेंडर लेकर जा रहे हैं।

इंतजार के फेर में चूल्हा भी जलने लगा

दूसरी ऋषि गैस एजेंसी पर जाकर देखा तो वहां पर गाड़ियां अस्त-व्यस्त खड़ी करके सिलेंडर लेकर लोग अपने नंबर का इंतजार करते मिले। आफिस में भी उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर के लिए मारामारी चल रही थी। यहां पर एक अच्छी बात यह है कि आफिस के पास ही गोदाम है, जहां से सिलेंडर दिया जा रहा है। लाइन में महिला-पुरुष के अलावा छोटे बच्चे लेकर एजेंसी पर इंतजार करते मिले।

वहां युद्ध खत्म नहीं हो रहा, इधर सिलेंडर के लिए जंग लड़ रही जनता, होम डिलीवरी बंद, एजेंसी के गोदाम से ला रहे रसोई गैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page