March 16, 2026
ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में 20 हजार की रिश्वत लेते ऑपरेटर को रंगे हाथ ईओडब्ल्यू ने दबोचा

ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में 20 हजार की रिश्वत लेते ऑपरेटर को रंगे हाथ ईओडब्ल्यू ने दबोचा
हाथ ऑपरेटर के रंगे, जेई बने मुख्य आरोपी: फोन पर ऑपरेटर को रिश्वत के पैसे देने के लिए कहा था जेई ने

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के प्रभार वाले शिवपुरी जिले की करेरा तहसील में स्थित बिजली दफ्तर में EOW ने सोमवार की शाम 4:30 बजे छापा मार कर 20 हजार की रिश्वत लेते ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में जेई सुरजीत मिश्रा मुख्य आरोपी है, क्योंकि ईओडब्ल्यू द्वारा कराई गई रिकॉर्डिंग में जेई से बातचीत है, तथा आज भी फोन पर जेई ने ऑपरेटर को रुपए देने के लिए कहा था।
Eow के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दौनी ग्ग्राम के रहने वाले प्रताप सिंह रावत ने शिकायत की थी कि उनके पिता द्वारा गांव में दो बिजली ट्रांसफार्मर लगवाए गए थे। इन ट्रांसफार्मरों में बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर बिजली विभाग के जेई सुरजीत मिश्रा ने पहले ही उनसे 44 हजार रुपए ले लिए थे, लेकिन इसके बाद भी कनेक्शन नहीं कराया गया। इसके बाद वो फिर से30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिसके चलते प्रताप ने ईओडब्ल्यू का सहयोग लेकर बिजली कंपनी में चल रही रिश्वतखोरी को उजागर करवा कर, दोषियों पर प्रकरण दर्ज करवा दिया।

उधर रिश्वत ले रहे, इधर स्वास्थ्य शिविर में लगे

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के राजनीतिक आका के पिता के नाम से लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अलावा बिजली विभाग भी व्यस्त है। शिवपुरी में बिजली कंपनी के जिम्मेदार शिविर को रोशन करने में लगे हैं, उधर करेरा में कंपनी के कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में 20 हजार की रिश्वत लेते ऑपरेटर को रंगे हाथ ईओडब्ल्यू ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page