February 11, 2026
ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला को सुरक्षित निकाला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला पैर

ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला को सुरक्षित निकाला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला पैर
पूर्व प्रेमिका को जहर देकर अस्पताल के बाहर छोड़ भागा प्रेमी दबोचा, पिछोर में कांग्रेस ने लगाया विधायक पर आतंक का आरोप

शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर सोमवार की सुबह से ही घटनाक्रमों का दौर शुरू हो गया। आज सुबह रेलवे स्टेशन पर भोपाल जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ रहीं पुरानी शिवपुरी निवासी विजयलता मिश्रा का पैर फिसलने से वो ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच गिर गईं। महिला को गिरता देख ट्रेन में सवार एक यात्री ने चेन खींचकर जहां ट्रेन को रोका, तो वहीं प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के आरक्षकों ने महिला को बमुश्किल बाहर निकाला। यह तो शुक्र है कि चेन खींचते ही ट्रेन रुक गई, अन्यथा अनहोनी हो जाती। महत्वपूर्ण बात यह रही कि जब महिला को बाहर निकाला जा रहा था, तो उसे निकालने वाले वीडियो बनवाने पर अधिक नजर रखे हुए थे।
वहीं दूसरी घटना में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को जहर देकर मारने का प्रयास किया। जिसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फिजिकल पुलिस ने चंद घंटों में दबोच लिया। करौंदी निवासी दिलीप धाकड़ ने आज अपनी पूर्व प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और उसे शराब पिलाने के साथ ही इल्ली मारने की दवा पिला दी। जब लड़की की हालत बिगड़ी तो दिलीप उसे प्राइवेट अस्पताल सिद्धि विनायक के बाहर छोड़ गया। अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से युवक की पहचान होने पर पुलिस ने उसे दो घंटे में राउंडअप कर लिया। बताते हैं कि दिलीप उक्त लड़की को वर्ष 2024 में उस समय भगाकर ले गया था, जब वो नाबालिग थी। उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जिसकी बाद में शादी कर दी गई। लड़की शादी के बाद पति को छोड़कर मायके आ गई, और आज इस घटना का शिकार हो गई। युवती का इलाज चल रहा है।

पिछोर में भाजपा विधायक से परेशान कांग्रेसी

शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित पिछोर खनियाधाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शाम पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को पिछोर के भाजपा विधायक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि पिछोर में भाजपा विधायक का इतना आतंक चल रहा है कि खनियाधाना की सिनावलकल पंचायत के निर्वाचित सरपंच भगवान सिंह ने पहले खेती छोड़ी, और अब गांव छोड़कर चले गए। इसी गाँव के अवधेश सिंह और भी 4 बार हमला हो चुका है। उनका कहना है कि पिछोर व खनियाधाना में भाजपा के शासनकाल में कांग्रेसी व आमजन का जीना मुश्किल हो रहा है।

ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला को सुरक्षित निकाला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला पैर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page