
शिवपुरी शहर के मुख्य बाजार में बह रही सीवर की गंदगी, लोगों की जान से खिलवाड़
पार्षद बोले: कोई स्थाई निराकरण नहीं करना चाहता, इंदौर जैसे हालात बनने की आशंका जताई
शिवपुरी। शहर के सर्किट हाउस रोड पर उफन रहे सीवर के चेंबर की गंदगी सड़क किनारे होते हुए कोतवाली के गेट के पास इकठ्ठा होकर अंडरग्राउंड नाली से होकर मंगलम योगा केंद्र के सामने से होकर अस्पताल चौराहे पर दूध डेयरी के सामने इकठ्ठा हो रहा है। यह गंदगी रोड पर स्थित एक दर्जन दुकानों।के सामने से होकर बह रही है।
इंदौर में थमा नहीं है मौतों का आंकड़ा, फिर भी नहीं समझ रही नगरपालिका और प्रशासन
शहर में ऐसे हालात इसलिए भी बन रहे हैं, क्योंकि अधिकांश जगह पर अवैधानिक तरीके से सीवर के चैंबरों में जोड़ दिए। लाइन क्लीयर न होने की वजह से शहर में कई जगह चेंबर उफन कर बीच बाजार गंदगी के रहे हैं।
कोर्ट रोड पर खेरीज सब्जी मंडी के पास भी सीवर का चेंबर आए दिन उफन कर गंदगी फैलाता रहता है।
पिछले दिनों हाथीखाना के मोड पर एक बहुमंजिला बिल्डिंग के डॉक्टर ने सीवर प्रोजेक्ट का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी विष्णु शर्मा को बुलवाबकर चेंबर में घर-दुकान-कलीनिक का कनेक्शन करवा लिया। विष्णु ने बताया कि बिना परमीशन के हम ही कनेक्शन करवा रहे हैं।
वार्ड पार्षद अरविंद ठाकुर का कहना है कि शिवपुरी की इंजीनियरिंग समझ से परे है। बीच बाजार सीवर की गंदगी बहने वाली समस्या का निराकरण जिस पीएचई विभाग को करना है, उसने हाथ खड़े कर दिए। इसलिए इसका स्थाई निराकरण नहीं हो सकता। पार्षद ने कहा कि मेरे ही वार्ड में सीवर की गंदगी वाले नालों में से मड़ीखेड़ा की लाइन डाली गई है, जिसकी वजह से इंदौर जैसे हालात बनने का खतरा है।








1 thought on “शिवपुरी शहर के मुख्य बाजार में बह रही सीवर की गंदगी, लोगों की जान से खिलवाड़”