
शिवपुरी को 111 करोड़ की सौगात दे गए सिंधिया, पुरानी बदहाल हुई सौगातों की कर रहे मॉनिटरिंग
पूरे शहर को खोदकर लोगों को बीमार करने के बाद अब इलाज के लिए लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, देश के 200 डॉक्टर लाने का दावा
शिवपुरी। अपने चार दिवसीय व्यस्ततम दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने शिवपुरी में देश का 7वा पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर ( लागत 111 करोड़ रुपए ) की सौगात दी। साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी दी गई सौगातों की बदहाली पर चिंता जताते हुए मॉनिटरिंग करने की बात कही। लगभग फैल हो चुके सीवर प्रोजेक्ट को वो अभी भी जीवित मानते हुए कह रहे हैं कि 55 प्रतिशत टेस्टिंग और 34 डेमेज चैंबरों को सुधारकर दूसरे फेज का 60 करोड़ रुपए और दिए जाएंगे। यानि 150 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट को अभी 60 करोड़ और मिलेंगे।
सांसद ने कहा कि जिले में 17 से 24 मार्च तक शिवपुरी में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें देश भर से 200 डॉक्टर आकर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देंगे। इसके अलावा दिव्यांग शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। पोहरी रोड के रेलवे ओवरब्रिज का काम अब रेलवे का रह गया है, जिसका टेंडर 30 जनवरी को होगा, और 18 महीने में पूरा होगा। यानि इस बदहाल रोड का दर्द अभी डेढ़ साल और झेलना पड़ेगा। जिला अस्पताल में अभी भी स्वीकृत डॉक्टरों के पद में से 35 कम हैं, नर्स भी 35 कम हैं, जबकि अन्य पदों को आउटसोर्स कर्मचारियों से भर लिया है। कार्डियोलॉजिस्ट न होने से 19 साल के लड़के की मौत और अभी तक जा चुकी कई जान के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि इस संबंध में बात करेंगे। यदि आपको ध्यान हो तो लगभग 1 साल पूर्व भी कार्डियोलॉजिस्ट की मांग की गई थी, तब भी आश्वासन मिला था।
जलकुंभी को साफ करने के लिए अब फिर से नया प्लान कलेक्टर बना रहे हैं, और अब मैन्युअली काम कराया जाएगा, वो करोड़ों की मशीन पर कोई बात नहीं हुई, जिसे जलकुंभी निकालने के लिए लाया गया था। पिछोर की उर नदी बांध प्रोजेक्ट में अभी सुप्रीम कोर्ट का पेंच आ गया है। सनद ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, तथा इसमें हमारे जनप्रतिनिधि भी सहयोग करके वीडियो भेज रहे हैं। शायद में सांसद यहां उल्टा बोल गए क्योंकि जनप्रतिनिधि ही इस काम में लगे हैं, तथा कुछ दिन पूर्व करेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष पर 54 करोड़ का जुर्माना इसलिए लगाया, क्योंकि उन्होंने पहाड़ी ही गायब कर दी।
सिंधिया ने जीरामजी के बारे में बताया कि उसमें 125 दिन का रोजगार मिलेगा, तथा भुगतान 15 दिन में होगा।








1 thought on “शिवपुरी को 111 करोड़ की सौगात दे गए सिंधिया, पुरानी बदहाल हुई सौगातों की कर रहे मॉनिटरिंग”