February 20, 2026
शिवपुरी जिले में ग्वालियर सांसद की दो विधानसभा को मिला बजट में भरपूर

शिवपुरी जिले में ग्वालियर सांसद की दो विधानसभा को मिला बजट में भरपूर
इस बार विधायकों को लैपटॉप में दिया बजट, करेरा विधायक उसे खोलने सीख रहे

शिवपुरी। जिले की पांच विधानसभा में से दो करेरा और पोहरी विधानसभा ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में आती हैं, जिसके सांसद भारत सिंह कुशवाह है। जबकि तीन शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा, गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में आती हैं। बीते बुधवार को जो बजट पेश किया गया, उसमें शिवपुरी व पिछोर को कुछ खास नहीं, तथा कोलारस को सड़क मिली है। इस तरह प्रदेश सरकार ने भारत सिंह कुशवाह की विधानसभाओं को भरपूर दिया।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार जो बजट पेश किया गया, उसमें सभी विधायकों को उनके क्षेत्र के विकास कार्यों की लिस्ट को लैपटॉप में लोड करके दी है। बुधवार की रात लगभग 9 बजे जब करेरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने कहा कि हमें 200 करोड़ के काम मिले हैं, हमारा लैपटॉप अभी खुल नहीं रहा है, उसे खोलने का प्रयास कर रहे हैं, उसमें देखकर बता पाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने तो पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह की विधानसभा को मिलीं सौगातें भी अपने क्षेत्र में गिनवा दीं।
यदि शिवपुरी जिले में ग्वालियर और गुना- शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं को बजट में मिलीं सौगातों पर गौर करें तो ग्वालियर की दो विधानसभा लगभग दोगुना बजट अधिक ले गईं।
अब सवाल यह भी उठता है कि क्या शिवपुरी और पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की जरूरत नहीं है। इन विधानसभा क्षेत्रों के सांसद की प्रदेश की राजनीति में पूरा हस्तक्षेप है, तथा बीच में तो सोशल मीडिया पर उनके सीएम बनने की खबरें भी चलने लगीं थीं। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि इस संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं को बजट के नाम पर ऊँट के मुंह में जीरा क्यों दिया गया…?।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन व उनके पुत्र को कल से आज तक 6-6 बार फोन लगा लिए, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उधर पिछोर विधायक का मोबाइल ही स्विच ऑफ है।

शिवपुरी जिले में ग्वालियर सांसद की दो विधानसभा को मिला बजट में भरपूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page