
शिवपुरी में झमाझम बारिश का पानी मनियर विद्युत अब स्टेशन में भरा, बिजली गुलशहर के बाजार में दुकानों के सामने भरा घुटनों तक पानी, नाले चले फुल, नपा में नाला सफाई बजट लगा ठिकाने
शिवपुरी। शहर सहित जिले भर में बुधवार को रुक-रूक कर हुई झमाझम बारिश ने शहर के बाजार को तो जाम किया ही, साथ ही मनियर-फतहपुर क्षेत्र को अंधेरे में डुबा दिया। शहर के नालों की गंदगी पानी के तेज बहाव के साथ उस पार चली गई, और नगरपालिका का नाला सफाई बजट अब ठिकाने लग जाएगा।
आज सुबह से उमस भरी गर्मी रही, लेकिन दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद से बारिश ने जो जोर पकड़ा, तो पूरा शहर तरबतर हो गया। लगभग 2 घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड को पानी से लबालब कर दिया, तो वहीं बस स्टेंड के पीछे 5 करोड़ से संवारी जा रही तलैया में पानी इतना अधिक आया कि बस स्टेंड से मनियर को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई, तो वहीं तलैया का तेज रफ्तार पानी विद्युत अब स्टेशन में जा घुसा। विद्युत उपकरणों में पानी भर जाने की वजह से बिजली सप्लाई ठप कर दी गई। जिसके चलते एसपी कोठी के पीछे सिटी सेंटर कॉलोनी, बस स्टेंड, मनियर, फतेहपुर सहित बायपास किनारे की सभी कॉलोनियां अंधेरे में डूब गई। शाम 4 बजे से गुल हुई बिजली रात 10 बजे तक इसलिए नहीं आई, क्योंकि विद्युतबाब स्टेशन में भरा पानी उतरने में समय लग गया।
जहां एक तरफ नपाध्यक्ष यह दावा कर रहीं थी कि शहर में जलभराव नहीं होता, क्योंकि हमने नालों की सफाई इतनी अच्छी करवाई है। जबकि शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर जलभराव होने से दुकानों तक जाने का रास्ता ही बंद हो गया। हालांकि कोर्ट रोड पर अभी मंडी के पास नाले में पूर्व विधायक के परिजनों ने कब्जाकर उसका आकार छोटा के दिया।

मनियर विद्युत अब स्टेशन में भरा पानी, तो बिजली रही गुल







1 thought on “शिवपुरी में झमाझम बारिश का पानी मनियर विद्युत अब स्टेशन में भरा, बिजली गुल”