
शादियों के सीजन में शहरवासियों की धड़कन बढ़ा रहे तेज आवाज में बजने वाले डीजे, जिम्मेदार मौन, जनता परेशान
आशी रात तक बजने वाले तेज आवाज साउंड से सो नहीं पा रहे शहरवासी, आदेश जारी करके भूला प्रशासन
शिवपुरी। शहर सहित जिले भर में डीजे इतनी तेज आवाज में बजाए जा यह हैं कि उनकी आवाज से लोगों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। प्रशासन एवं पुलिस ने डीजे के टाइम और उसकी ध्वनि की तीव्रता का आदेश जारी करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, जबकि धरातल पर देखने की जहमत कोई नहीं उठा रहा।
शिवपुरी शहरवासी डॉ. सुरेश रंगड़ का कहना है कि शादियों के इस सीजन में डीजे इतनी तेज आवाज में बजाए जा रहे हैं कि घरों की दीवारों में कंपन होने लगता है। ऐसे में जो दिल के मरीज हैं, इनकी धड़कने बढ़ने से हृदयाघात का खतरा भी बढ़ जाता है। बारात में साथ चलने वाले उम्रदराज या दिल के मरीजों की हालत भी इन तेज आवाज डीजे की वजह से बिगड़ रही है।
उधर न्यू शिव कालोनी में रहने वाले उमेश भरद्वाज का कहना है कि हमारे घर के पास स्थित पीएस होटल में शादी के दौरान आधी रात तक इतनी तेज आवाज में डीजे व साउंड बजाया जाता है कि हमारी कॉलोनी के लोग सो नहीं पाते हैं। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों प्रशासन ने एक बैठक करके यह निर्देश दिए थे कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे, तथा डीजे की ध्वनि तीव्रता भी सीमित रहेगी, ताकि लोगों को परेशानी ना हो। यह आदेश जारी करने के बाद न तो प्रशासन ने और न पुलिस ने धरातल पर यह देखने का प्रयास किया कि उनके द्वारा जारी आदेशों का पालन हो भी रहा है या नहीं। यही वजह है कि तेज आवाज में बजने वाले डीजे शहरवासियों। के लिए परेशानी व दिल के।मरीजों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
भक्तों के डीजे पर कार्यवाही, शादी वालों को छूट
गौरतलब है कि बीते मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे जब कुछ भक्तगण डीजे पर बजाए जा रहे भजनों के बीच बाँकड़े मंदिर जाने के लिए निकले थे, तो पुलिस ने डीजे को पोलो ग्राउंड के पास से पकड़कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया था। यह डीजे तब पकड़ा था, जब तक लोग सुबह सोकर उठ जाते हैं, लेकिन उन डीजे के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, जो शहरवासियों को रात भर नहीं सोने दे रहे।
बोले तहसीलदार: कड़ाई से कराएंगे पालन
अभी एसआईआर और कथा में प्रशासनिक व्यस्तता अधिक है। एक-दो दिन की बात है, उसके बाद हम डीजे वालो से नियमों का पालन पूरी सख्ती के साथ करवाएंगे।
सिद्धार्थ शर्मा, तहसीलदार शिवपुरी

डीजे जब्त होने के बाद कोतवाली के बाहर खड़े भक्तगण







1 thought on “शादियों के सीजन में शहरवासियों की धड़कन बढ़ा रहे तेज आवाज में बजने वाले डीजे, जिम्मेदार मौन, जनता परेशान”