April 5, 2026
सतनबाड़ा-नरवर रोड पर सड़क के शोल्डर तक किया कब्जा करने से हादसों का खतरा

सतनबाड़ा-नरवर रोड पर सड़क के शोल्डर तक किया कब्जा करने से हादसों का खतरा
पहले ही सड़क सिंगल रोड है, उस पर से सड़क के फुटपाथ तक कब्जा करने से क्रॉसिंग भी होगी मुश्किल

शिवपुरी। शासकीय जमीनों पर कब्जों के लिए कुख्यात शिवपुरी जिले में सतनबाड़ा-नरवर रोड पर सड़क के साइड में छोड़े जाने वाले फुटपाथ (शोल्डर) तक लोगों ने कब्जा कर लिया। जिसके चलते अब इस सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि सिंगल रोड वाली इस सड़क पर वाहनों की क्रॉसिंग पहले ही मुश्किल हुआ करती थी।
शिवपुरी जिले में सतनबाड़ा से लगभग 5 किमी नरवर की तरफ सड़क के किनारे तक फार्म हाउस वाले ने कब्जा ओर अपनी फेंसिंग लगा दी है। इस रोड के एक किनारे पर सिंध जलावर्धन एवं दूसरी साइड में जल मिशन की पाइप लाइन डाली गई है। कब्जेधारी ने पहले पाइप लाइन का काम होने दिया, उसके बाद उसने सड़क के फुटपाथ तक अपनी फेंसिंग और गेट लगा दिया। इस सिंगल रोड पर पहले से वाहनों की क्रॉसिंग मुश्किल होती है, तथा कोई चारपहिया वाहन यदि खराब हो जाए, तो उसे सड़क की साइड में खड़ा करने के लिए भी जगह नहीं रहती। ऐसे में सड़क तक फार्म हाउस की फेंसिंग करने से सड़क दुर्घटना के लिए खुला आमंत्रण दिया जा रहा है। पहले सड़क की दोनों साइड में इतनी जगह हुआ करती थी कि दो फोरव्हीलर सड़क के किनारों पर उतारकर क्रॉस हो जाया करती थीं, लेकिन अब उस जगह तक खेत को बढ़ाकर शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया गया।
जनहित में इस सड़क तक किए गए कब्जे को हटवाना बेहद जरूरी है, अन्यथा इस सिंगल रोड पर सड़क हादसों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे आमजन की जान को भी खतरा बना रहेगा।

सतनबाड़ा-नरवर रोड पर सड़क के शोल्डर तक किया कब्जा करने से हादसों का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page